Patna Sahib Election Result 2025: पटना साहिब पर BJP के रत्नेश कुशवाहा को मिली भारी मतों से जीत, शशांत शेखर हारे

Patna Sahib Election Result 2025: बिहार की पटना साहिब विधानसभा सीट के चुनाव नतीजे आ चुके हैं, जिस पर BJP के रत्नेश कुशवाहा को 129528 वोट से जीत मिली है. वहीं, कांग्रेस के शशांत शेखर को 38495 वोट से हार का सामना करना पड़ा है.

Ratnesh Kumar

Photo Credit- News24GFX

Patna Sahib Election Result 2025 Live Updates: बिहार की पटना साहिब विधानसभा सीट प्रदेश की सबसे चर्चित विविआईपी सीट में से एक है. पटना में अपने रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पटना साहिब गुरुद्वारा जाकर आशीर्वाद लिया था. बिहार में दोनों चरणों (6 और 11 नवंबर) को मतदान संपन्न होने के बाद अब नतीजे आ गए हैं, जिस पर BJP के रत्नेश कुशवाहा को 129528 वोट से जीत मिली है. वहीं, कांग्रेस के शशांत शेखर को 38495 वोट से हार का सामना करना पड़ा है.

विज्ञापन

2025 चुनाव के नतीजे

इस बार पटना साहिब गुरुद्वारा सीट पर कांग्रेस के शशांत शेखर और भारतीय जनता पार्टी (BJP) रत्नेश कुशवाहा का सीधा मुकाबला था.

विज्ञापन
विज्ञापन

2020 के चुनाव में किसने जीता जनता का भरोसा?

बिहार की पटना साहिब सीट हमेशा से चर्चा में रही है, पिछली बार के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार नंद किशोर यादव को एक लाख के करीब वोट मिले. पटना साहिब की जनता ने उन्हें 97692 वोटों से विजयी बनाया. वहीं, दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीन सिंह ने भी नंद किशोर को कड़ी टक्कर दी, लेकिन 18300 वोटों के अंतर से उन्हें हार का सामना करना पड़ा. प्रवीन सिंह को 79392 वोट ही मिल सके. हैरान करने वाली बात है कि तीसरे नंबर पर सबसे अधिक वोट 3234 नोटा को मिले.

विज्ञापन

2015 के चुनाव में कौन हुआ विजयी?


पटना साहिब विधानसभा सीट पर बीजेपी का कब्जा साल 2010 के चुनाव से ही रहा है. 2015 के मतदान में भी नंद किशोर यादव ने बीजेपी के विजयी बनाते हुए 88108 वोट बटोरे, उनका वोट शेयर 47 फीसदी रहा. वहीं, दूसरे नंबर पर RJD के संतोष मेहता ने नंद किशोर को कड़ी टक्कर देते हुए 85316 वोट अर्जित किए, लेकिन महज 2792 वोटों की कमी से उन्हें हार का सामना करना पड़ा. तीसरे नंबर पर 2694 वोटों के साथ SHS के नंदु कुमार रहे. 

LIVE UPDATES

Patna Sahib Election Result 2025 Live Updates: भारी मार्जिन से जीत सकते हैं BJP के रत्नेश कुशवाहा

27वें राउंड की वोटिंग के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के रत्नेश कुशवाहा 37398 वोटों से आगे चल रहे हैं.

Patna Sahib Election Result 2025: BJP के रत्नेश कुशवाहा को मिल रही है बढ़त

22वें राउंड की वोटिंग के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के रत्नेश कुशवाहा 23609 वोटों से आगे चल रहे हैं.

Patna Sahib Election Result 2025: BJP के रत्नेश कुशवाहा चल रहे हैं आगे

शुरुआती रुझानों में बिहार की पटना साहिब विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के रत्नेश कुशवाहा आगे चल रहे हैं.

Patna Sahib Election Result 2025: किस चरण में हुआ था मतदान?

बिहार की पटना साहिब विधानसभा सीट पर दोनों चरणों यानी 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान हुआ था.

Patna Sahib Election Result 2025: सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

आज बिहार में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी. इस बार पटना साहिब गुरुद्वारा सीट से कांग्रेस के शशांत शेखर और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के रत्नेश कुशवाहा मैदान में हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ