पटना के स्कूल में आग से जलकर बच्ची की मौत पर मचा बवाल, परिजनों ने उठाया ये सवाल

पटना के अमला टोला राजकीय स्कूल में पढ़ने वाली 5वीं की छात्रा की जलकर मौत हो गई। इस हादसे के बाद बच्ची के परिजनों और लोकल लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़ मचा दी। पुलिस जांच कर रही है। क्या है पूरा मामला, पटना से पढ़ें अमिताभ ओझा की रिपोर्ट..

patna crime news

पटना के गर्दनीबाग स्थित अमला टोला राजकीय स्कूल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पांचवीं कक्षा की छात्रा जोया प्रवीण संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। उसे गंभीर हालत में पीएमसीएच ले जाया गया। जहां तीन घंटे इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और लोगों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मृतका का भाई शाहनवाज, जो उसी स्कूल में 7वीं कक्षा का छात्र है, ने बताया कि घटना के समय वह अपनी क्लास में था। उसने अपनी बहन का बैग पुलिस के पास देखकर पहचान कर बताया कि यह उसकी बहन का बैग है।

विज्ञापन

कैसे हुआ हादसे का खुलासा?

स्कूल प्रशासन के अनुसार, छात्राओं ने बाथरूम से धुआं उठते देखा। जब शिक्षक पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था और जलने की बदबू आ रही थी। दरवाजा तोड़ने पर जोया झुलसी हुई हालत में मिली थी। उसे पहले स्थानीय अस्पताल और फिर पीएमसीएच भेजा गया। इलाज के दौरान जोया ने बयान दिया था कि उसमें केरोसिन तेल का जिक्र था। हालांकि यह साफ नहीं हो सका कि तेल उसने खुद डाला या किसी और ने किया है। वहीं, परिजनों का आरोप है कि जोया को जलाया गया है।

विज्ञापन

गुस्साए लोगों का प्रदर्शन

छात्रा की मौत की खबर फैलते ही स्थानीय लोग स्कूल पहुxच गए। गुस्साए भीड़ ने स्कूल में तोड़फोड़ की और स्कूल में मौजूद फर्नीचर को क्षतिग्रस्त कर दिया। हालात इतने बिगड़ गए कि थानेदार तक को भीड़ ने पीट दिया। इसके अलावा शिक्षकों को बंधक बना लिया। भीड़ ने स्कूल में आग लगाने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने किसी तरह स्थिति को काबू में किया।

पुलिस ने की मामले की जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी दीक्षा और सचिवालय डीएसपी डॉ. अनु कुमारी मौके पर पहुंचीं। वहां पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। एफएसएल टीम ने बाथरूम से आधा भरी केरोसिन की बोतल बरामद की है, जिसे जांच के लिए भेजा गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कूल परिसर में कुल 6 शौचालय हैं, जिनमें से दो के ताले टूटे हुए हैं। यह हादसा सातवें शौचालय में हुआ, जो लंबे समय से बंद था। परिजनों का सवाल है कि बंद पड़ा शौचालय अचानक कैसे खुल गया।

विज्ञापन

जांच के घेरे में स्कूल सुरक्षा

स्कूल परिसर के पीछे कबाड़ की दुकानें हैं और दीवार नीची है। छात्राओं ने पहले भी इस संबंध में शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। एक ही कैंपस में लड़कियों और लड़कों का अलग-अलग स्कूल चलता है। मगर ऐसी घटना पहली बार हुई है। फिलहाल पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है और किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले सभी एंगल से छानबीन होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ