पटना में आयकर विभाग के सहायक निदेशक समेत 3 अधिकारी गिरफ्तार, CBI ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Patna CBI Arrest Income Tax 3 Officers: पटना में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आयकर विभाग के सहायक निदेशक समेत 3 अधिकारियों को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। CBI ने यह कार्रवाई केंद्र सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस नीति’ के तहत की है। पढ़ें पटना से सौरभ कुमार की रिपोर्ट…

Patna CBI Arrests Income Tax 3 Officers

आयकर विभाग के 3 अधिकारी गिरफ्तार (X)

Patna CBI Arrests Income Tax 3 Officers: बिहार की राजधानी पटना से एक भ्रष्टाचार और रिश्वत लेने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आयकर विभाग के सहायक निदेशक समेत 3 अधिकारियों को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। मंगलवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इन 3 अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। CBI ने यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्र सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस नीति’ के तहत की है। गिरफ्तार किए गए अधिकारियों में IRS, निरीक्षक, और मल्टी टास्किंग स्टाफ शामिल हैं।

विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए अधिकारी

  • आदित्य सौरभ: सहायक निदेशक (अन्वेषण), आयकर विभाग, पटना (भारतीय राजस्व सेवा – IRS अधिकारी)
  • मनीष कुमार पंकज: निरीक्षक, आयकर विभाग, पटना
  • शुभम राज: मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS), आयकर विभाग, पटना

आखिर क्या है मामला?

सीबीआई को एक कारोबारी की ओर से शिकायत प्राप्त हुई थी कि आयकर विभाग के अधिकारी उससे एक जांच में राहत देने के एवज में दो लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे हैं। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए CBI की टीम ने जाल बिछाकर ट्रैप ऑपरेशन चलाया। आरोपियों को घूस की रकम लेते समय मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के आवास और कार्यालयों पर भी छापेमारी की गई।

विज्ञापन

इन पहलुओं पर CBI कर रही जांच

शुरुआती जांच में पता चला कि कुछ दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए गए हैं। सीबीआई द्वारा इन सभी डिवाइस की जांच की जा रही है। इस मामले को लेकर सीबीआई की टीम ने कहा कि अभी फिलहाल इस केस से जुड़े बाकी अधिकारियों की भूमिका भी जांच की जा रही है। यह गिरफ्तारी उन अधिकारियों के लिए एक सख्त संदेश है जो अपनी पोस्ट का दुरुपयोग करते हैं और उससे निजी लाभ लेने की कोशिश करते हैं। एक IRS अधिकारी के इस प्रकार रिश्वत कांड में पकड़े जाने से आयकर विभाग की छवि को काफी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

अधिकारियों के न्यायिक हिरासत की मांग

तीनों आरोपियों को पटना के CBI कोर्ट में पेश किया गया। CBI ने कोर्ट से 3 अधिकारियों से पूछताछ के लिए न्यायिक हिरासत की मांग की है। मामले की जांच जारी है। इस मामले से जुड़े व्यक्तियों की गिरफ्तारी की संभावना भी जताई जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ