Patepur Election Result 2025: पातेपुर में लहराया BJP का परचम, लखेंद्र कुमार रौशन को मिली बंपर जीत
वैशाली जिले की पातेपुर विधानसभा सीट पर रिजल्ट आ गया है. इस सीट पर बीजेपी ने अपनी पताका लहराई है. पातेपुर से बीजेपी के लखेंद्र कुमार रौशन रिकॉर्ड जीत मिली है.
Patepur Vidhan Sabha Election Result 2025: आखिरकार वैशाली जिले की पातेपुर विधानसभा सीट पर परिणाम सामने आ चुके हैं. यहां से बीजेपी के लखेंद्र कुमार रौशन ने बंपर जीत दर्ज की है. उन्होंने RJD की प्रेमा चौधरी को 22,380 वोटों से हराया है. बता दें, 2025 के बिहार विधान सभा चुनाव में इस सीट पर पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान हुआ था.
विज्ञापन
मुख्य उम्मीदवार कौन हैं
इस बार पातेपुर सीट से भाजपा ने लखेंद्र कुमार पासवान को उम्मीदवार बनाया था, जबकि राजद ने प्रेमा चौधरी पर भरोसा जताया था. वहीं जनसुराज पार्टी की ओर से दशई चौधरी मैदान में थे.
विज्ञापन
2020 में पातेपुर विधानसभा चुनाव के नतीजे
प्रत्याशी
वोट
पार्टी
लखिंदर पासवान
86,509
BJP
शिवचंद्र राम
60,670
RJD
सुरेंद्र कुमार पासवान
3,237
Independent
2015 में पातेपुर विधानसभा चुनाव के नतीजे
प्रत्याशी
वोट
पार्टी
प्रेमा चौधरी
67,548
RJD
महेन्द्र बैठा
55,087
BJP
रतन लाल
4,379
Independent
पिछले चुनावों का हाल
2020 के विधानसभा चुनाव में राजद की प्रेमा चौधरी ने जीत दर्ज की थी. उन्हें करीब 88,000 वोट मिले थे, जबकि भाजपा प्रत्याशी को लगभग 83,000 वोट मिले. जीत का अंतर करीब 5,000 वोट के आसपास रहा था. 2015 में यह सीट भी राजद के खाते में गई थी. लगातार दो बार जीत से राजद का आधार मजबूत रहा, लेकिन भाजपा ने पिछली बार अंतर काफी कम कर दिया था.
जातीय समीकरण
पातेपुर सीट को अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित किया गया है. यहां पासवान, रविदास और मुसहर समुदाय की आबादी बड़ी संख्या में है. इसके अलावा यादव, कुर्मी और कुछ हिस्सों में ब्राह्मण मतदाता भी निर्णायक भूमिका निभाते हैं. भाजपा यहां पासवान वोट बैंक और गैर-यादव पिछड़े वर्गों पर फोकस कर रही है, जबकि राजद दलित और मुस्लिम मतदाताओं के पारंपरिक गठजोड़ को साधने की रणनीति में है.
पातेपुर के चुनाव परिणाम जारी हो चुके हैं. इस सीट पर बीजेपी ने अपने पताका लहराई है.
पातेपुर में सीट पर लगातर बढ़त बनाते हुए बीजेपी के लखेंद्र कुमार रौशन ने RJD की प्रेमा चौधरी पछाड़ा है.
Patepur Election Result 2025 LIVE Update
पातेपुर सीट पर बीजेपी के लखेंद्र कुमार रौशन 10,202 वोटों से आगे चल रहे हैं.
Patepur Election Result 2025 LIVE Update
पातेपुर सीट पर 10 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है अब 17 राउंड बाकी हैं.
Patepur Election Result 2025 LIVE Update
पातेपुर से शुरुआती रुझान सामने आए हैं यहां से भाजपा के लखेंद्र कुमार रौशन आगे चल रहे हैं.
Patepur Election Result 2025 LIVE Update
पातेपुर सीट पर वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती रुझानों में यहां BJP और RJD के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है, जबकि जनसुराज पार्टी ने भी मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है.