'दिल्ली में यह संभव नहीं', विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान का बड़ा बयान, सीएम पद पर क्या बोले?

Bihar Assembly Election 2025 : बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसे लेकर राजनीतिक पार्टियां एक्टिव हो गईं और वरिष्ठ नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है।

Chirag Paswan

चिराग पासवान। (File Photo)

Bihar Assembly Election 2025 : बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज हो गई। एनडीए और इंडिया महागठबंधन के सहयोगी दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा चल रही है। विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास (लोजपा-आर) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैंने पहले भी यह बात कही है कि मैं बहुत लंबे समय तक अपने आपको केंद्र की राजनीति में नहीं देखता हूं। मेरा राजनीति में आने का एकमात्र कारण बिहार और बिहारी रहे हैं। मेरा हमेशा से एक ही विजन रहा है ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ और मैं चाहता हूं कि मेरा राज्य बिहार विकसित राज्यों की श्रेणी में बराबरी पर आकर खड़ा हो।

दिल्ली में यह संभव नहीं : चिराग पासवान

उन्होंने आगे कहा कि तीसरी बार सांसद बनने के बाद मुझे एहसास हुआ कि दिल्ली में यह संभव नहीं होगा। मैंने पार्टी के सामने अपनी इच्छा जाहिर की थी कि मैं अब जल्द बिहार लौटना चाहता हूं। मेरी पार्टी अभी भी मूल्यांकन कर रही है कि क्या मेरे अभी विधानसभा चुनाव लड़ने से पार्टी को फायदा होगा या नहीं।

सीएम पद पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री?

चिराग पासवान ने आगे कहा कि अगर मेरा स्ट्राइक रेट बेहतर होता है और मेरे गठबंधन का प्रदर्शन बेहतर होता है, जिसकी संभावना अधिक है तो मैं निश्चित रूप से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ूंगा। उन्होंने सीएम फेस को लेकर कहा कि बिहार में सीएम पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है। चुनाव के बाद नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ