---विज्ञापन---

बिहार angle-right

नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक, पटना के गांधी मैदान में ध्वजारोहण के दौरान हुआ कुछ ऐसा

Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में लगातार 17वीं बार ध्वजारोहण करके खास रिकॉर्ड बनाया है। वह सबसे ज्यादा तिरंगा फहराने वाले बिहार के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री केसरी श्रीकृष्ण सिंह के नाम था। वहीं आज ध्वजारोहण के दौरान उनकी […]

---विज्ञापन---

Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में लगातार 17वीं बार ध्वजारोहण करके खास रिकॉर्ड बनाया है। वह सबसे ज्यादा तिरंगा फहराने वाले बिहार के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री केसरी श्रीकृष्ण सिंह के नाम था। वहीं आज ध्वजारोहण के दौरान उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली है।

गांधी मैदान में आयोजित हुआ मुख्य कार्यक्रम

नीतीश कुमार ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पटना के गांधी मैदान में तिरंगा फहराया। इस दौरान पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस दौरान नीतीश कुमार ने अपनी सरकार में बिहार के लिए हुए कामों को गिनाया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली वाला कोई काम नहीं कर रहा है। इसलिए 2024 में मीडिया समेत सभी को आजादी मिल जाएगी।

---विज्ञापन---

नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक

वहीं कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक भी देखने को मिली। सीएम जब भाषण दे रहे थे उसी दौरान काले टी शर्ट में एक युवक हाथ में पोस्टर और मेडल लेकर सामने आ गया। अचानक युवक के सामने आने और चिल्लाने से कुछ देर के लिए नीतीश कुमार भी हैरान रह गए। उन्होंने भाषण अधिकारियों से पूछा भी युवक कौन है। हालांकि तुरंत वहां मौजूद सुरक्षाकार्मियों ने युवक को घेरे में लेकर कंट्रोल रूम पहुंचा दिया। बाद में जिलाधिकारी डॉ चंद्र शेखर ने बताया युवक का नाम सुजीत कुमार है जो मुंगेर का रहनेवाला है। पूछताछ में पता चला उसके पिता बीएमपी में तैनात थे और उनके निधन के बाद वह उनकी जगह पर अनुकंपा पर नौकरी चाहता था। हालांकि सीएम की सुरक्षा में चूक को लेकर जांच के निर्देश दिए गए हैं।

17 वीं बार फहराया तिरंगा

नीतीश कुमार अब सबसे ज्यादा बार तिरंगा फहराने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं। उनसे पहले यह श्रीकृष्ण सिंह के नाम यह रिकॉर्ड था। जो 1946 से 1961 तक बिहार के सीएम रहे हैं। नीतीश कुमार श्रीकृष्ण सिंह के बाद सबसे ज्यादा समय तक बिहार के मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने 2005 से लेकर 2016 तक सबसे ज्यादा बार झंडावंदन किया था, जबकि आज उन्होंने 17वीं बार झंडावंदन किया।

---विज्ञापन---

सीएम नीतीश कुमार के बाद लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के नाम सबसे ज्यादा ध्वाजारोहण करने का रिकॉर्ड हैं। राबड़ी देवी ने आठ बार और लालू प्रसाद यादव ने सात बार तिरंगा फहराया है। जबकि जगन्नाथ मिश्रा 6 बार तिरंगा फहरा चुके हैं।

ये भी देखें: “आखिरी बार फहरा रहे तिरंगा” Lalu Yadav का PM Modi पर तंज

---विज्ञापन---

First published on: Aug 15, 2023 11:24 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola