---विज्ञापन---

Religion angle-right

तमिलनाडु से बिहार पहुंचा 210 टन वजनी शिवलिंग, जानें कब और कहां होगी इसकी स्थापना?

Largest Shivling in Bihar: बिहार के चंपारण में तमिलनाडु के महाबलीपुरम से एक विशाल शिवलिंग लाया गया है. इसकी लंबाई 33 फीट है. यह कुल 2 लाख 10 हजार किलो यानी 210 टन का है.

---विज्ञापन---

Largest Shivling: तमिलनाडु के महाबलीपुरम से एक विशाल शिवलिंग बिहार लेकर आया गया है. इस शिवलिंग की लंबाई 33 फीट और वजन 210 टन है. तमिलनाडु से यह शिवलिंग 45 दिनों में बिहार पहुंचा है. यह तमिलनाडु से 21 नवंबर को रवाना हुआ था जो आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से होते हुए बिहार पहुंच चुका है. रास्ते में भक्तों ने इस शिवलिंग का भव्य स्वागत किया और लोग जहां भी यह शिवलिंग रुका लोगों ने इसकी पूजा-अर्चना और आरती की. बता दें कि, यह शिवलिंग 96 पहियों वाले विशेष ट्रक पर बिहार पहुंचा है.

कब और कहां होगी स्थापना?

तमिलनाडु से आए इस शिवलिंग की स्थापना बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के जानकीनगर में स्थित विराट रामायण मंदिर में होगी. विराट रामायण मंदिर में 210 टन यानी 2 लाख 10 हजार किलो वजनी और 33 फीट लंबाई वाले इस शिवलिंग की स्थापना 17 जनवरी 2026, दिन शनिवार को होगी. विराट रामायण मंदिर में हवन और विधि-विधान से शिवलिंग की पीठ पूजा की जाएगी. इसके बाद इस विशाल शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा होगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Premanand Maharaj Quotes: किन लोगों के पैर छूने से नष्ट हो जाते हैं आपके पुण्य? प्रेमानंद महाराज से जानें

शिवलिंग की खासियत

बिहार पहुंचे इस विशाल शिवलिगं का निर्माण पिछले 10 सालों से तमिलनाडु के महाबलीपुरम स्थित पट्टीकाडु गांव में किया जा रहा था. यह विशाल शिवलिंग 210 टन वजनी और 33 फीट ऊंचा है. इस शिवलिंग को एक ही ग्रेनाइट पत्थर से तराशा गया है. इस शिवलिंग को बनाने में करीब 3 करोड़ रुपये का खर्च हुआ है. इस शिवलिंग पर 1008 सहस्त्रलिंगम भी उकेरे गए हैं.

---विज्ञापन---

विराट रामायण मंदिर, बिहार

बिहार में विराट रामायण मंदिर इस समय निर्माणाधीन है. यह बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में, चकिया के पास कैथवलिया और बहुआरा दो गाँवों के बीच में है. यह मंदिर 1080 फीट लंबा और 540 फीट चौड़ा है. इस विशाल मंदिर में 18 शिखर और 22 उप मंदिर होंगे. इस मंदिर के मुख्य शिखर क ऊंचाई 270 फीट होगी.

First published on: Jan 05, 2026 08:14 AM

End of Article

About the Author

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. धर्म-ज्योतिष में अमन अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लिखते हैं. अमन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया है. अमन पिछले 5 सालों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं. अमन ने अपने करियर की शुरुआत जी मीडिया डीएनए हिंदी से की थी. डीएनए हिंदी में ट्रेनी जर्नलिस्ट के तौर पर जुड़ें. इसके बाद डीएनए हिंदी में सब-एडिटर के पद पर काम किया. यहां धर्म और ज्योतिष की बीट पर काम किया. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola