---विज्ञापन---

बिहार angle-right

‘बिहार में 20-25 हजार में मिल जाती हैं लड़कियां’, कैबिनेट मंत्री के पति का विवादित बयान

उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति बेलगाम नजर आए हैं। उन्होंने बिहार के लिए बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल ने बिहार में रुपयों से लड़किया मिलने की बात कही। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

उत्तराखंड सरकार एक बार फिर लोगों के निशाने पर है। एक बार वजह हैं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू। साहू ने एक सभा में विवादित बयान दिया है। गिरधारी लाल ने कहा कि बिहार में 20-25 हजार रुपये में लड़कियां मिल जाती हैं। इसके बाद से वीडियो पर राजनीति शुरू हो गई है। आरजेडी ने इसे महिलाओं का अपमान बताया है।

उत्तराखंड में भाजपा सरकार में मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल ने कहा कि बिहार में 20-25 हजार रुपये में शादी के लिए औरतें मिल जाती हैं। मेरे साथ आइए, मैं आपको एक दिला दूंगा। इस बयान के बाद बीजेपी के ऊपर भी सवाल उठने लगे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: बिहार में कब होगी निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री? पटना में JDU के पोस्टरों के जरिए उठाई मांग

आरजेडी ने बयान का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि भाजपाइयों और संघियों की बिहार की महिलाओं के बारे में ऐसी घृणित सोच है। इस पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का भाजपा की ओर से स्पष्टीकरण आना चाहिए। परंतु बिहार भाजपा, जेडीयू और समस्त BJP के नेताओं के मुंह पर अब ताला लग जाएगा। कहा कि उत्तराखंड सरकार में मंत्री रेखा आर्या के बेशर्म पति गिरधारी लाल भारतीय जनता पार्टी की बिहार की महिलाओं पर सोच को जाहिर कर रहा है।

---विज्ञापन---

आरजेडी के अलावा कांग्रेस ने भी गिरधारी लाल पर निशाना साधा है। राष्ट्रीय प्रवक्ता सुजाता पाल ने कहा कि यह बयान बीजेपी और उससे जुड़े लोगों की असली सोच को उजागर करता है। साथ ही पाल ने यह भी आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी मामले में सरकार की असफलता पहले ही सामने आ चुकी है और अब इस तरह के बयान सरकार की संवेदनहीनता को और पुख्ता करते हैं। कांग्रेस ने मांग की कि भाजपा नेतृत्व इस पूरे मामले पर स्पष्ट रुख अपनाए और जिम्मेदारी तय करें।

यह भी पढ़ें: जेडीयू का कमबैक ईयर 2025: NDA की धुरी बनी पार्टी, सत्ता मजबूत लेकिन उत्तराधिकार पर सन्नाटा

---विज्ञापन---
First published on: Jan 02, 2026 02:15 PM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola