गया शहर का नाम बदला, DA बढ़ा, बिहार चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट में पास हुए ये प्रस्ताव

बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। इससे पहले नीतीश कुमार की कैबिनेट ने कई परियोजनाओं की घोषणा की। आइए जानते हैं कि क्या प्रस्ताव पास हुए? पूरी खबर के लिए पढे़ं सौरभ कुमार की रिपोर्ट।

Nitish Kumar

सीएम नीतीश कुमार। (File Photo)

विज्ञापन

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे पहले नीतीश कुमार की कैबिनेट ने कई प्रस्ताव पास किए। इसके तहत सबसे बड़ा निर्णय गया शहर से जुड़ा रहा, जिसे अब ‘गया जी’ के नाम से जाना जाएगा। यह कदम धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। साथ ही राज्य कर्मियों के लिए महंगाई भत्ता बढ़ा दिया गया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें जनहित से जुड़े फैसले लिए गए। ‘गया’ का नाम बदलकर ‘गया जी’ कर दिया गया। सरकार ने महंगाई राहत से देते हुए राज्य कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की।

Advertisment

मुख्य निर्णय और घोषणाएं-

ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों को सम्मान: शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

स्वच्छता अभियान में जीविका दीदी की भागीदारी : अब प्रखंड अंचल कार्यालयों की सफाई का कार्य जीविका दीदी के जिम्मे होगा।

विज्ञापन

नए शहरी निकाय : छपरा जिले के सोनपुर को नगर परिषद और औरंगाबाद जिले के मदनपुर को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया।

जल जीवन हरियाली कार्यक्रम का विस्तार: यह कार्यक्रम अब 25 से 30 तक विस्तारित कर दिया गया है।

विज्ञापन

जल आपूर्ति योजनाएं : दरभंगा के लिए 186 करोड़ और औरंगाबाद के लिए 72 करोड़ रुपये की मंजूरी। बोधगया के लिए जलापूर्ति परियोजना को स्वीकृति।

सोनपुर आयोजन क्षेत्र का विस्तार: इस क्षेत्र के विकास के लिए सरकार ने मंजूरी प्रदान की है।

विज्ञापन

पंचायत सरकार: राज्य के 900 ग्राम पंचायतों में पंचायत सरकार भवन बनाने की मंजूरी मिली।

शिक्षा क्षेत्र में विस्तार: बिहार के कई जिलों में केंद्रीय विद्यालय संगठन के अंतर्गत विद्यालय खुलेंगे।

विज्ञापन

राज्य सरकार लेगी कर्ज : 58193 करोड़ रुपये का ऋण लेने की स्वीकृति।

नए पदों की स्वीकृति: सहकारिता विभाग में 498 पद, मुख्य जांच आयुक्त कार्यालय में 125 पद।

विज्ञापन

दिव्यांगों को आरक्षण: बिहार सरकार की नौकरियों में अब सिर्फ राज्य के मूल निवासी बेंचमार्क दिव्यांगों को ही क्षैतिज आरक्षण मिलेगा।

डॉक्टरों की बर्खास्तगी: सेवा में अनुपस्थिति के कारण 5 डॉक्टरों को बर्खास्त किया गया।

विज्ञापन

कैंसर रिसर्च के लिए पहल: राज्य में कैंसर केयर और रिसर्च सोसाइटी का गठन किया गया।

अल्पसंख्यक विद्यालयों की स्थापना: भागलपुर, अररिया और गोपालगंज में नए अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय खुलेंगे।

विज्ञापन

मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए निवेश: मेट्रो परियोजना के लिए 2 करोड़ 56 लाख 9 हजार करोड़ रुपये की भुगतान की स्वीकृति मिली।

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र: अब ग्राम पंचायत स्तर पर इनसे जुड़े आवेदन का निष्पादन होगा।

विज्ञापन

नियमन संशोधन: उद्द्यान प्रशिक्षण निदेशालय के गैर-तकनीकी पदों की नियमावली में संशोधन किया गया।

आवासीय विद्यालयों का पुनर्निर्माण: समस्तीपुर, भोजपुर और इमामगंज में डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालयों का पुनर्निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन

यह सभी निर्णय राज्य के सामाजिक, आर्थिक और अधोसंरचनात्मक विकास को गति देने वाले हैं। नीतीश सरकार के इन फैसलों से राज्यवासियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ