कौन हैं UPSC पासआउट प्रिंस राज? जिसे लालू के बड़े लाल ने DM बनाने का किया वादा

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। इसे लेकर राजनीतिक पार्टियां एक्टिव हैं और नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। इससे पहले ही तेज प्रसाद यादव राजद की सरकार बनाने लगे।

Tej Prasad Yadav-IAS Prince Raj

Tej Prasad Yadav-IAS Prince Raj

संघ लोक सेवा आयोग ने हाल ही में यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी किया, जिसमें प्रयागराज की शक्ति दुबे ने टॉप किया। बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले प्रिंस राज ने यूपीएससी में 141वीं रैंक हासिल कर अपने जिले का नाम रोशन किया। पक्ष हो या विपक्ष सभी उनकी सफलता का सराहना कर रहा है। लालू यादव के बड़े लाल और पूर्व मंत्री तेज प्रताप ने प्रिंस राज से पटना का डीएम बनाने का वादा किया। आइए जानते हैं कि कौन हैं UPSC पासआउट प्रिंस राज?

विज्ञापन

आईएएस पासआउट प्रिंस राज मूलरूप से वैशाली जिले के हाजीपुर शहर के गांधी आश्रम मोहल्ले के रहने वाले हैं। उनके पिता त्रिवेणी प्रसाद टीचर हैं। हाजीपुर से ही प्रिंस राज की प्रारंभिक पढ़ाई हुई। उन्होंने अपने होम डिस्ट्रिक्ट से ही 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास की। इसके बाद उन्होंने आईआईटी किया और फिर यूपीएससी की तैयारी में जुट गए।

विज्ञापन

रोजाना 6-7 घंटे पढ़ाई करते थे प्रिंस राज

यूपीएससी पास प्रिंस राज ने कहा कि वे प्रतिदिन 6-7 घंटे पढ़ाई करते थे। उनके परिजनों का कहना है कि प्रिंस राज की शुरू से ही पढ़ाई में रुचि थी। उसे कभी भी पढ़ाई करने के लिए बोला नहीं जाता था। आखिरकार उसने देश की सबसे कठिन परीक्षा यूपीएससी परीक्षा पास कर ली। राजद नेता और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रसाद हाजीपुर के प्रिंस राज को सम्मानित करने पहुंचे और अतिउत्साह में उन्हें पटना का डीएम बनाने का ऐलान कर दिया।

विज्ञापन

फिर क्यों चर्चा में हैं तेज प्रताप?

तेज प्रसाद यादव बिहार विधानसभा चुनाव से पहले न सिर्फ अपनी सरकार बनाने का दावा ठोक रहे हैं, बल्कि पिता लालू यादव के अंदाज में डंके की चोट पर बिहार में डीएम-एसपी भी बना रहे हैं। प्रिंस राज को सम्मानित करने पहुंचे तेज प्रसाद बिहार में RJD की सरकार बनाने लगे और लगे हाथ प्रिंस राज को पटना का जिलाधिकारी बनाने की घोषणा कर दी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ