नीतीश सरकार के मंत्रियों में 3 नए विभागों का बंटवारा, जानें किसे दिया गया है कौन-सा मंत्रालय?

Bihar Cabinet News: बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने 3 नए विभाग गठित किए हैं, जिनकी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2 नए मंत्रियों को सौंप दी है, वहीं एक मंत्रालय उन्होंने खुद के पास रख लिया है. ऐसे में अब उनके 2 और मंत्रियों के पास एक से ज्यादा विभाग की जिम्मेदारी हो गई है.

Nitish Kumar

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट मीटिंग में नए विभाग गठित किए थे.

विज्ञापन

Nitish Kumar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रियों में 3 नवगठित विभागों का बंटवारा भी कर दिया है. इन तीनों विभागों के गठन को गत 9 दिसंबर को हुई कैबिनेट मीटिंग में मंजूरी दी गई थी और अब इन्हें मंत्रियों को सौंप दिया गया है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद के पास रखा है.

वहीं उच्च शिक्षा विभाग मंत्री सुनील कुमार को दिया है, जो पहले से विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मंत्री संजय सिंह टाइगर को युवा, रोजगार एवं कौशल विभाग सौंपा गया है, जबकि वे पहले से श्रम संसाधन विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वहीं अब दोनों को नए विभाग भी देखने हैं.

Advertisment

इसलिए किया गया नए विभागों का गठन

बिहार में नए एयरपोर्ट, एयर कनेक्टिविटी और एयर सर्विसेज का विस्तार पर मुख्यमंत्री खुद नजर रखना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने यह विभाग अपने पास रखा है. वहीं रोजगार और प्रशिक्षण से जुड़ी योजनाओं को लागू करने के लिए, इनकी पहुंच युवाओं तक बनाने के लिए युवा रोजगार एवं कौशल विभाग का गठन किया है. स्कूलों के साथ-साथ कॉलेजों और विश्वविद्यायलों से जुड़े फैसले लेने, योजनाएं बनाने और उन्हें लागू करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग का गठन किया गया है.

इनके विभागों में भी किया गया बदलाव

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 2 और मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया है. मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के पास पर्यटन और कला, संस्कृति, युवा विभाग की जिम्मेदारी है. सरकार ने अब कला संस्कृति विभाग से युवा विभाग को अलग कर दिया है और इसे रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के साथ जोड़कर युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग बना दिया है. इनके अलावा मंत्री सुरेंद्र मेहता को अब मत्स्य पशु संसाधन विभाग भी दे दिया गया है, जबकि वे पहले से डेयरी विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

विज्ञापन

पहले किसके पास है कौन-सा विभाग?

सम्राट चौधरी के पास गृह विभाग, विजय कुमार सिन्हा के पास भूमि एवं राजस्व विभाग और खान एवं भू-तत्व विभाग, मंगल पांडेय के पास स्वास्थ्य विभाग और विधि विभाग, दिलीप जायसवाल के पास उद्योग विभाग, नितिन नबीन के पास पथ निर्माण विभाग और नगर विकास एवं आवास विभाग, रामकृपाल यादव के पास कृषि विभाग, अरुण शंकर प्रसाद के पास पर्यटन विभाग, कला संस्कृति विभाग, नारायण प्रसाद के पास आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी है.

विज्ञापन

रमा निषाद के पास पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, लखेंद्र पासवान के पास अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, श्रेयसी सिंह के पास सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और खेल विभाग, प्रमोद चन्द्रवंशी के पास सहकारिता विभाग, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, मदन सहनी के पास समाज कल्याण, अशोक चौधरी के पास ग्रामीण कार्य,
लेसी सिंह के पास खाद उपभोक्ता, श्रवण कुमार के पास ग्रामीण विकास विभाग और परिवहन विभाग, विजय चौधरी के पास जल संसाधन विभाग और भवन निर्माण विभाग, विजेंद्र यादव के पास ऊर्जा विभाग और वित्त विभाग, जमा खान के पास अल्पसंख्यक विभाग है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ