Nautan Election Result 2025 LIVE: नौतन सीट से BJP के नारायण प्रसाद को मिली जीत, कांग्रेस के अमित कुमार हारे

Nautan Election Result 2025 LIVE Updates: बिहार की नौतन विधानसभा सीट के चुनावी नतीजे सामने आ चुके हैं. इस सीट पर भाजपा के नारायण प्रसाद 22072 मतों से चुनाव जीत चुके हैं. वहीं, कांग्रेस के अमित कुमार चुनाव हार चुके हैं.

Narayan Prasad

Nautan Election Result 2025 LIVE Updates: बिहार की नौतन विधानसभा सीट के चुनावी नतीजे सामने आ चुके हैं. इस सीट पर भाजपा के नारायण प्रसाद 22072 मतों से चुनाव जीत चुके हैं. वहीं, कांग्रेस के अमित कुमार चुनाव हार चुके हैं.

विज्ञापन

नौतन विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोटिंग हुई थी. वहीं आज सुबह ठीक 8 बजे मतगणना शुरू हो जाएगी. पश्चिमी चंपारण जिले की इस सीट पर सीधा मुकाबला कांग्रेस के अमित कुमार और BJP के नारायण प्रसाद के बीच है. BJP 2 बार सीट जीत चुकी है और इस बार हैट्रिक लगाने के मूड में है.

विज्ञापन

2025 में चुनाव लड़ रहे ये उम्मीदवार

बता दें कि नौतन विधानसभा सीट से BJP ने अपने 2 बार के विधायक नारायण प्रसाद पर भरोसा जताया और उन्हें चुनावी रण में उतारा. वहीं कांग्रेस ने अमित कुमार को टिकट दिया है. जनसुराज पार्टी की ओर से संतोष चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं. बहुजन समाज पार्टी ने विरेंद्र राव, जनशक्ति दल ने अजीत कुमार शाह, अपनी जनता पार्टी ने संजय प्रसाद और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने जय प्रकाश को टिकट दिया है. वहीं बिपिन बिहारी पांडे, मोहम्मद अली, चितरंजन कुमार पटेल और सिकंदर राम निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं.

विज्ञापन

2015 में कितने वोट मिले थे?

प्रत्याशीपार्टीवोट
नारायण प्रसादBJP66697
बैद्यनाथ प्रसाद महतोJDU53362

2015 और 2020 के चुनावी आंकड़े

बता दें कि 1967 में अस्तित्व में आने के बाद नौतन सीट पर 15 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं. शुरुआत में यह सीट कांग्रेस का गढ़ रही. कांग्रेस नेता केदार पांडे बिहार के मुख्यमंत्री भी बने और 1967 से 1977 तक 4 बार विधायक बने. वे इंदिरा गांधी सरकार में मंत्री भी बने तो उनकी पत्नी कमला पांडे ने 1980 और 1985 का विधानसभा चुनाव जीता. इसके बाद जनता दल यूनाइटेड ने इस सीट से 4 बार चुनाव जीता. लगातार 3 बार JDU के बैद्यनाथ प्रसाद महतो विधायक बने. 2009 में वे लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने तो उपचुनाव हुआ.

2020 में कितने वोट मिले थे?

प्रत्याशीपार्टीवोट
नारायण प्रसादBJP78657
शेख मोहम्मद कामरानकांग्रेस52761

उपचुनाव BJP ने जीता और उसके बाद CPI, बसपा और एक निर्दलीय उम्मीदवार जीते. 2015 से यहां के विधायक BJP के नारायण प्रसाद हैं. 2009 का उपचुनाव उन्होंने बतौर बसपा उम्मीदवार जीता था. 2010 में LJP की टिकट से लड़े, लेकिन हार गए. फिर उन्होंने BJP जॉइन की और साल 2015 में JDU के बैद्यनाथ प्रसाद महतो को 14335 वोटों से हराकर विधायक बने. 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार शेख मोहम्मद कामरान को 25896 वोटों से शिकस्त दी. इसलिए तीसरी बार BJP ने उन पर भरोसा जताया है.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Nautan Election Result 2025 LIVE: नौतन से नारायण प्रसाद 11000 वोटों से आगे

बिहार की नौतन सीट से बीजेपी के नारायण प्रसाद 11 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं. 18 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है और नारायण प्रसाद जीत की ओर बढ़ रहे हैं.

Nautan Election Result 2025 LIVE: बीजेपी के नारायण प्रसाद ने बनाई 11000 से ज्यादा वोटों की बढ़त

बिहार की नौतन विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के नारायण प्रसाद ने 11973 वोटों की बढ़त बनाई हुई है, वहीं कांग्रेस के अमित कुमार पीछे चल रहे हैं, तीसरे नंबर पर जनसुराज पार्टी के संतोष चौधरी हैं.

Nautan Election Result 2025 LIVE: नौतन में बीजेपी के नारायण प्रसाद आगे

बिहार की नौतन विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के नारायण प्रसाद ने 1605 वोटों की बढ़त बनाई हुई है, वहीं कांग्रेस के अमित कुमार पीछे चल रहे हैं, तीसरे नंबर पर जनसुराज पार्टी के संतोष चौधरी हैं.

Nautan Election Result 2025 LIVE: नौतन में चल रही ईवीएम की काउंटिंग

नौतन विधानसभा सीट पर ईवीएम वोटों की काउंटिंग शुरू हो गई और शुरुआती रुझान आने का इंतजार है.

Nautan Election Result 2025 LIVE: नौतन में पोस्टल बैलेट की काउंटिंग जारी

बिहार की नौतन विधानसभा सीट पर आज सुबह 8 बजे मतगणना हुई और सबसे पहले डाक मतपत्र गिने जा रहे हैं. डाक मतपत्रों के बाद EVM मशीनें खुलेंगी और वोटों की काउंटिंग शुरू होगी. सुबह 9 बजे से रुझान आने लगेंगे.

Nautan Election Result 2025 LIVE: सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना होगा

बिहार की नौतन विधानसभा सीट पर आज मतगणना होगी, जो सुबह 8 बजे शुरू होगी. मतगणना शुरू होते ही सबसे पहले डाक मतपत्र गिने जाएंगे और साढ़े 8 बजे EVM खुल जाएंगी. करीब 9 बजे से रुझान आने लगेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ