Narpatganj Election Result 2025 LIVE: नरपतगंज सीट पर जीतीं BJP की देवंती यादव, 25353 वोटों से हारे RJD के मनीष यादव
Narpatganj Vidhan Sabha Election Result 2025 LIVE : नरपतगंज विधानसभा सीट पर चुनावी नतीजे आ चुके हैं. इस सीट पर बीजेपी की देवंती यादव ने आरजेडी के मनीष यादव को हरा दिया है.
Narpatganj Election Result 2025 LIVE: बिहार चुनाव 2025 के नतीजे आ चुके हैं. बिहार में एक बार फिर से NDA को भारी बहुमत मिला है. ऐसे में राज्य की अहम सीटों में से एक नरपतगंज विधानसभा सीट पर सबकी नजर थी. यादवों का गढ़ रही इस सीट पर BJP की देवंती यादव ने भारी वोटों के साथ जीत दर्ज की है. उन्होंने RJD के मनीष यादव को हराया है. देवंती यादव को 120557 वोट तो मनीष यादव को 95204 वोट मिले. दोनों की इस हार जीत के बीच 25353 वोटों का अंतर रहा. इस सीट पर एक बार फिर से भाजपा का कमल खिल गया है.
बता दें कि नरपतगंज विधानसभा सीट से साल 2020 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के जयप्रकाश यादव जीते थे. उन्हें 98,397 वोट मिले थे और उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार अनिल कुमार यादव को 28,610 वोटों से हराया था. राजद उम्मीदवार अनिल कुमार यादव को उस चुनाव में 69,787 वोट मिले थे, वहीं तीसरे नंबर पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की तरफ से हदीस थे, जिन्हें केवल 5,495 वोट ही मिल पाए थे।
साल 2015 के चुनाव में राजद के अनिल कुमार यादव ने भाजपा के जर्नादन यादव को 25,951 वोटों से हराया था. उस समय जेडीयू राजद के साथ गठबंधन में थी. दिलचस्प बात यह है कि जेडीयू ने अब तक नरपतगंज सीट कभी नहीं जीती, लेकिन 2015 और 2020 में गठबंधन सहयोगी रही. हालांकि मुस्लिम मतदाता सबसे बड़ा समूह हैं, फिर भी अब तक कोई मुस्लिम प्रत्याशी यहां से जीत नहीं पाया है. यहां से कांग्रेस को 5 बार जीत मिली है। इसके साथ ही BJP को भी इस सीट पर 5 बार ही जीत मिली है।
उम्मीदवार का नाम
पार्टी का नाम
कितने मिले वोट
अनिल कुमार यादव
राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
90250
जर्नादन यादव
भाजपा
64299
LIVE UPDATES
Narpatganj Election Result 2025 LIVE: नरपतगंज सीट पर जीतीं BJP की देवंती यादव
नरपतगंज सीट पर BJP की देवंती यादव ने भारी वोटों के साथ जीत दर्ज की है. उन्होंने RJD के मनीष यादव को हराया है. देवंती यादव को 120557 वोट तो मनीष यादव को 95204 वोट मिले. दोनों की इस हार जीत के बीच 25353 वोटों का अंतर रहा.
Narpatganj Election Result 2025 LIVE: नरपतगंज सीट पर BJP की देवंती यादव ने 4765 वोटों से बनाई बढ़त
नरपतगंज सीट पर BJP की देवंती यादव आगे चल रही हैं. उनका मुकाबला RJD के मनीष यादव से है. ऐसे में देवंती यादव 4765 वोटों से आगे चल रही हैं.
Narpatganj Election Result 2025 LIVE: नरपतगंज सीट पर BJP की देवंती यादव फिर से आगे
नरपतगंज सीट पर BJP की देवंती यादव और RJD के मनीष यादव के बीच मुकाबला है. वोटों की गिनती के बीच शुरुआती रुझानों में BJP की देवंती यादव आगे चल रही थीं लेकिन बीच में राष्ट्रीय जनता दल के मनीष यादव ने बढ़त बना ली थी. ऐसे में अब एक बार फिर से देवंती आगे हो गई हैं.
Narpatganj Election Result 2025 LIVE: RJD के मनीष यादव ने बीजेपी की देवंती यादव को किया पीछे
नरपतगंज सीट पर शुरुआती रुझानों में बीजेपी की देवंती यादव ने बढ़त बनाई थी. ऐसे में अब RJD के मनीष यादव आगे हो गए हैं. जबकि 29 राउंड में से अभी 3 राउंड वोटों की गिनती हुई है.
Narpatganj Election Result 2025 LIVE: नरपतगंज सीट पर BJP की देवंती यादव आगे
बिहार की अहम सीटों में से एक नरपतगंज विधानसभा सीट पर सबकी नजर है. यादवों का गढ़ रही इस सीट पर BJP की देवंती यादव और RJD के मनीष यादव के बीच मुकाबला है. वोटों की गिनती के बीच शुरुआती रुझानों में BJP की देवंती यादव आगे चल रही हैं और राष्ट्रीय जनता दल के मनीष यादव उन्हें टक्कर दे रहे हैं.
Narpatganj Election Result 2025 LIVE: नरपतगंज सीट पर मतगणना शुरू
नरपतगंज विधानसभा सीट के चुनाव (Bihar Chunav Natije 2025) पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के देवंती यादव और राष्ट्रीय जनता दल के मनीष यादव के बीच मुकाबला है.
Narpatganj Election Result 2025 LIVE : नरपतगंज विधानसभा सीट से 2015 के चुनावी आंकड़े
साल 2015 के चुनाव में राजद के अनिल कुमार यादव ने भाजपा के जर्नादन यादव को 25,951 वोटों से हराया था. उस समय जेडीयू राजद के साथ गठबंधन में थी. दिलचस्प बात यह है कि जेडीयू ने अब तक नरपतगंज सीट कभी नहीं जीती, लेकिन 2015 और 2020 में गठबंधन सहयोगी रही.
Narpatganj Election Result 2025 LIVE : नरपतगंज विधानसभा सीट से 2020 के चुनावी आंकड़े
नरपतगंज विधानसभा सीट से साल 2020 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के जयप्रकाश यादव जीते थे. उन्हें 98,397 वोट मिले थे और उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार अनिल कुमार यादव को 28,610 वोटों से हराया था
Narpatganj Election Result 2025 LIVE : BJP के देवंती यादव और RJD के मनीष यादव के बीच मुकाबला
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के चुनावी नतीजों का आज दिन है. राज्य की अहम सीटों में से एक नरपतगंज सीट भी है. इस पर बीजेपी के देवंती यादव और RJD के मनीष यादव के बीच मुकाबला है.