Narkatiaganj Election Result 2025: BJP ने चौथी बार जीती नरकटियागंज सीट, संजय पांडे ने RJD के दीपक यादव को हराया

Narkatiaganj Election Result 2025: नरकटियागंज विधानसभा सीट के चुनाव (Bihar Chunav Natije 2025) परिणाम आज आए और इस सीट से BJP के संजय पांडे और कांग्रेस के शाश्वत केदार के बीच कड़ा मुकाबला रहा, वहीं BJP के सामने अपना गढ़ बचाने की चुनौती रही, जो पूरी हुई (Bihar Assembly Election Result).

Narkatiaganj Assembly MLA Sanjay Pandey

Narkatiaganj Assembly MLA Sanjay Pandey

Narkatiaganj Election Result 2025: बिहार का नरकटियागंज विधानसभा सीट से BJP चौथी बार चुनाव जीत गई है और संजय पांडे विधायक बने हैं. बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर 6 और 11 नवंबर को मतदान के बाद आज मतगणना हुई, जो सुबह ठीक 8 बजे शुरू हो गई थी. सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना हुई और साढ़े 8 बजे EVM की काउंटिंग शुरू हुई थी, जिसके बाद 9 बजे से रुझान आने लगे थे.

विज्ञापन

24 राउंड की काउंटिंग में पहले राउंड से ही संजय पांडे ने बढ़त बना रखी थी और आखिर में वे 25458 वोटों के अंतर से चुनाव जीत गए. संजय कुमार पांडे को 100044 वोट मिले. संजय ने RJD के दीपक यादव को हराया है, जिन्हें 73586 वोट मिले. दोनों की जीत का मार्जिन 25458 वोटों का रहा. तीसरे नंबर पर कांग्रेस के शाश्वत केदार रहे, जिन्हें 5388 वोट मिले.

विज्ञापन
प्रत्याशीपार्टीवोट
संजय कुमार पांडेBJP100044
दीपक यादवRJD73586

नरकटियागंज विधानसभा सीट पर BJP के संजय पांडे और कांग्रेस के शाश्वत केदार के बीच सीधा मुकाबला था. वहीं इस सीट पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान हुआ था. बता दें कि 2008 में परिसीमन के बाद गठन होने के बाद नरकटियागंज सीट पर BJP का दबदबा रहा है, लेकिन RJD-कांग्रेस के साथ कड़ा मुकाबला हो जाता है.

विज्ञापन

इस विधानसभा सीट पर साल 2010, 2014 (उपचुनाव), 2015, 2020 और 2025 में 5 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं. वहीं 30 प्रतिशत मुस्लिम आबादी होने के बाद भी BJP यहां से 4 चुनाव जीत चुकी है. पिछली बार इस सीट से BJP की रश्मि वर्मा चुनाव जीती थीं और इस बार भी BJP के सामने जीतने की चुनौती थी, जो पूरी हुई.

2020 के चुनाव में कितने मिले थे वोट?

प्रत्याशीपार्टीवोट
रश्मि वर्माBJP75484
विनय वर्माकांग्रेस54350

नरकटियागंज से ये हैं चुनाव उम्मीदवार

नरकटियागंज को जिला बनाने की मांग काफी समय से की जा रही है. यहां बाढ़ और कटाव की समस्या रहती है. किसानों को फसलों की सिंचाई करने के लिए सुविधाएं नहीं मिलीं. सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार के मामले भी देखने को मिलते हैं. इन सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाने का दावा करते हुए BJP ने संजय पांडे और RJD ने दीपक यादव को चुनावी रण में उतारा है.

विज्ञापन

प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी की ओर से वसीउल्लाह चुनाव लड़ रहे थे, वहीं मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने मोहम्मद मोतीउर रहमान को टिकट दिया था. इनके सामने समीर सानू और धरुप राम ने बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी ताल ठोकी.

2015 के चुनाव में कितने मिले थे वोट?

प्रत्याशीपार्टीवोट
विनय वर्माकांग्रेस57212
रेणू देवीBJP41151

साल 2015 और 2020 के चुनावी आंकड़े

बता दें कि साल 2010 में नरकटियागंज विधानसभा चुनाव BJP के सतीश चंद्र दुबे ने जीता था. उन्होंने कांग्रेस के आलोक प्रसाद वर्मा को 20228 वोटों से शिकस्त दी थी. कार्यकाल खत्म होने से पहले सतीश लोकसभा चुनाव 2014 जीतकर सांसद बन गए तो पद खाली हो गया.

विज्ञापन

फिर नरकटियागंज से उपचुनाव BJP की ही रश्मि वर्मा ने कांग्रेस के फखरुद्दीन खान को 15742 वोटों से हराकर जीत लिया. साल 2015 के विधानसभा चुनाव में BJP की रेनू देवी 16061 वोटों से हार गईं. उन्हें कांग्रेस के विनय वर्मा ने मात दी थी, लेकिन साल 2020 के विधानसभा चुनाव में रश्मि वर्मा ने वापसी की और कांग्रेस के विनय वर्मा को 21134 वोटों से हराकर सीट जीती.

LIVE UPDATES

Narkatiaganj Election Result 2025 LIVE: नरकटियागंज में बीजेपी के संजय पांडे जीते

नरकटियागंज विधानसभा सीट से BJP के संजय कुमार पांडे चुनाव जीत गए हैं, जिन्हें 100044 वोट मिले. संजय ने RJD के दीपक यादव को हराया है, जिन्हें 73586 वोट मिले. दोनों की जीत का मार्जिन 25458 वोटों का रहा. तीसरे नंबर पर कांग्रेस के शाश्वत केदार रहे, जिन्हें 5388 वोट मिले.

Narkatiaganj Election Result 2025 LIVE: नरकटियागंज में बीजेपी के संजय पांडे जीते

बिहार की नरकटियागंज विधानसभा सीट से बीजेपी के संजय पांडे जीत गए हैं. उन्होंने आरजेडी के दीपक यादव और कांग्रेस के शाश्वत केदार को हराया है.

Narkatiaganj Election Result 2025 LIVE: बीजेपी के संजय कुमार की बढ़त 24977 तक पहुंची

बिहार की नरकटियागंज विधानसभा सीट से भाजपा के संजय कुमार पांडे 24977 वोटों से आगे चल रहे हैं, वहीं राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी के दीपक यादव पीछे हैं. तीसरे नंबर पर कांग्रेस के शाश्वत केदार हैं.

Narkatiaganj Election Result 2025 LIVE: भाजपा के संजय कुमार पांडे ने कायम रखी बढ़त

बिहार की नरकटियागंज विधानसभा सीट से भाजपा के संजय कुमार पांडे 6253 वोटों से आगे चल रहे हैं, वहीं राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी के दीपक यादव पीछे हैं. तीसरे नंबर पर निर्दलीय इश्तेयक अहमद हैं.

Narkatiaganj Election Result 2025 LIVE: भाजपा के संजय कुमार पांडे ने बनाई बढ़त

बिहार की नरकटियागंज विधानसभा सीट से भाजपा के संजय कुमार पांडे 6253 वोटों से आगे चल रहे हैं, वहीं राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी के दीपक यादव पीछे हैं. तीसरे नंबर पर निर्दलीय इश्तेयक अहमद हैं.

Narkatiaganj Election Result 2025 LIVE: संजय पांडे को पीछे छोड़ दीपक निकले आगे

नरकटियागंज विधानसभा सीट पर 3 पार्टियों में मुकाबला है और महागठबंधन के तहत आरजेडी और कांग्रेस दोनों ने उम्मीदवार उतारे हुए हैं. शुरुआती रुझानों में कांटे की टक्कर जारी है और बीजेपी के संजय पांडे को पीछे छोड़ दीपक आगे निकल गए हैं.

Narkatiaganj Election Result 2025 LIVE: नरकटियागंज में शुरुआत रुझानों में भाजपा आगे

नरकटियागंज विधानसभा सीट पर पोस्टल बैलेट की गिनती चल रही है और शुरुआती रुझानों में BJP और इसके उम्मीदवार संजय पांडे आगे चल रहे हैं.

Narkatiaganj Election Result 2025 LIVE: नरकटियागंज में BJP-RJD के बीच कड़ा मुकाबला

नरकटियागंज विधानसभा सीट पर BJP के संजय पांडे और RJD के दीपक यादव के बीच सीधा मुकाबला है. इस सीट पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान हुआ था. बता दें कि 2008 में परिसीमन के बाद गठन होने के बाद नरकटियागंज सीट पर BJP का दबदबा रहा है, लेकिन RJD-कांग्रेस के साथ कड़ा मुकाबला हो जाता है.

Narkatiaganj Election Result 2025 LIVE: नरकटियागंज से शुरू हुई मतगणना

बिहार की नरकटियागंज विधानसभा सीट पर मतगणना आज हो रही है और सुबह ठीक 8 बजे काउंटिंग शुरू हुई. सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना हो रही है और साढ़े 8 बजे EVM की काउंटिंग शुरू होगी. 9 बजे से रुझान आने लगेंगे.

Narkatiaganj Election Result 2025 LIVE: सबसे पहले गिने जाएंगे डाक मतपत्र

बिहार की नरकटियागंज विधानसभा सीट पर मतगणना आज सुबह ठीक 8 बजे शुरू हो जाएगी. सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना होगी और साढ़े 8 बजे EVM की काउंटिंग शुरू होगी. 9 बजे से रुझान आने लगेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ