Election: 'बिहार को विकास के लिए तरसा रखा है...' अररिया में कांग्रेस-राजद पर जमकर बरसे मोदी

PM Modi In Bihar : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के अररिया में भाजपा के उम्मीदवार प्रदीप कुमार सिंह के पक्ष में चुनावी सभा करने आए थे। यहां उन्होंने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर जनकर निशाना साधा और उनके शासन के तरीकों पर सवाल उठाए। इसके साथ ही उन्होंने बिहार की जनता के लिए केंद्र सरकार की ओर से किए गए काम भी गिनाए। बता दें कि अररिया में तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होना है।

PM Narendra Modi Addressing A Rally

PM Narendra Modi

विज्ञापन

अररिया से अरुण कुमार की रिपोर्ट…

PM Narendra Modi In Araria : आज यानी शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में देश के 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के अररिया में स्थित फारबिसगंज पहुंचे। यहां उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा 2024 का चुनाव बिहार को मजबूत और समृद्ध बनाने का है। बिहार के लोगों में परिश्रम का जज्बा है।

Advertisment

विपक्ष पर हमलावर होते हुए पीएम ने कहा आरजेडी, कांग्रेस और INDIA गठबंधन को संविधान की चिंता नहीं है। एक समय था बिहार में बूथ लूट लिए जाते थे। देश की ईमानदार जनता को ईवीएम की ताकत मिली है। विपक्ष इसीलिए ईवीएम हटाने की मांग करता है। सुप्रीम कोर्ट ने कुछ देर पहले ऐसी पार्टियों को गहरा झटका दिया है। ये लोग निजी स्वार्थ के लिए ईवीएम को बदनाम कर रहे हैं।

मोदी ने कहा कि इन्होंने लोकतंत्र के साथ लगातार विश्वासघात करने की कोशिश की है। आज इन्हीं लोगों को सर्वोच्च अदालत ने करारा तमाचा मारा है। पीएम ने इस मौके पर बाबासाहेब ‘आंबेडकर अमर रहे’ का भी नारा लगाया है। राजद, कांग्रेस और INDIA गठबंधन के लोगों का उद्देश्य है लोगों से छीनना। इन दोनों ही पार्टियों ने बिहार के लोगों को जाने कब से विकास के लिए तरसा कर रखा है।

विज्ञापन

‘बिहार को दाने-दाने का मोहताज बनाया’

इन दोनों पार्टियों ने मिलकर बिहार के करोड़ लोगों को दाने-दाने का मोहताज बना दिया। किसी के पास खेत-खलिहान है तो नौकरी के बदले उसकी जमीन छीन लो, यही राजद और कांग्रेस के शासन का तरीका था। बीजेपी के लोगों ने बिहार को उस जंगलराज के रास्ते से बाहर निकाला है। केंद्र सरकार चाहती है हर लाभार्थी के दरवाजे पर योजनाओं का लाभ पहुंचे और वह विकास की रात पर बढ़ें।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने गिनाए केंद्र सरकार के काम

उन्होंने कहा कि इसीलिए बिहार के लोगों को 50 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा सीधे दिल्ली से आप लोगों के खाते में भेजे गए हैं। अररिया और सुपौल के किसानों के खातों में पीएम किसान निधि के रुपये भेजे गए हैं। अररिया और सुपौल के लोगों को 3 लाख पक्के घर मिले हैं। बहनों की सुविधा के लिए नल से जल मिला है, शौचालय मिला है। मुफ्त राशन योजनाओं ने बहुत बड़ी चिंता समाप्त कर दी है।

गरीब का हक छीनना चाहते हैं विपक्षी दल

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि 5 लाख तक के मुफ्त इलाज वाले आयुष्मान कार्ड भी दिए गए हैं। मैं भी आप ही की तरह गरीब परिवार से आया हूं। राजद और कांग्रेस आपका हक छीनने से बाज नहीं आ रहे हैं। पिछड़ों और आदिवासियों के आरक्षण का हक छीनने की गहरी साजिश कर रहे हैं। बाबा साहेब आंबेडकर ने कहा था धर्म आधारित आरक्षण नहीं हो सकता और कांग्रेस यही करना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ