जज साहब के ड्राइवर ने गलत पार्क की गाड़ी तो SP ने काटा चालान, पढ़ाया ट्रैफिक का पाठ

बिहार में जज साहब के ड्राइवर को गलत गाड़ी पार्क करना भारी पड़ गया। एक व्यापारी ने फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसके बाद एसपी ने चालान काटकर ट्रैफिक का पाठ पढ़ाया।

motihari judges
विज्ञापन

बिहार में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना जज साहब को भारी पड़ गया। एक व्यापारी ने जज साहब की गाड़ी का फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पुलिस को टैग कर दिया। मोतिहारी पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लिया और जज साहब की गाड़ी का चालान काट दिया। मोतिहारी पुलिस बोली- सबके लिए नियम एक समान है।

मोतिहारी शहर की मेन सड़क में जज साहब के ड्राइवर ने गलत गाड़ी पार्किंग कर नियमों का उल्लंघन किया। इस दौरान एक व्यापारी ने जज साहब की गाड़ी का फोटो खींच लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इस पर मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने जज साहब की गाड़ी का चालान काटा। उन्होंने कहा कि सबके लिए नियम एक समान है, चाहे वो आम आदमी हो या खास। सबको नियमों का सम्मान करना होगा।

Advertisment

मोतिहारी ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की कार का कटा चालान

ऐसे में जिलेवासियों को एक बड़ी सबक मिली है, जो ट्रैफिक नियमों का पालन करना सुनिश्चित करेगा। फिर शहर में जाम की समस्या से निजात मिलेगी। अब सड़क में किसी को भी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर इधर-उधर गाड़ी पार्क करने पर सौ बार सोचना पड़ेगा। आपको बता दें कि मोतिहारी ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के ड्राइवर ने शहर की मेन सड़क में बिना गाड़ी मालिक की जानकारी के गाड़ी को पार्क कर दिया, जिससे सड़क पर जाम लग गया था।

व्यापारी ने पोस्ट कर की शिकायत

इस पर एक व्यापारी ने फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा- उतर प्रदेश के बहुत सारे माननीय लोग हमारे यहां जज के रूप में प्रतिनियुक्ति हो गए हैं। देखिए किस प्रकार हमारे मोतिहारी की मेन सड़क के बीच में गाड़ी लगाकर निश्चित होकर घूमते हैं। मौज मनाइए, आप बिहार में है। उत्तर प्रदेश होता तो आपके घरों पर बुलडोजर चल जाता और अगर आप अल्पसंख्यक होते तब तो निश्चित रूप से। अभी कुछ समय पहले एक युवा उत्साही ने ट्रेन में एक मुस्लिम महिला का पोस्ट इसलिए डाला है कि वह मुस्लिम थी। क्या जहर घोल दिया है इन लोगों ने। क्या ट्रैफिक पुलिस का साहस है इनका चालान काटने का, आधे घंटे से गाड़ी खड़ी है।

विज्ञापन

एसपी साहब बोले- नियम सबके लिए एक समान है

मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने कहा कि नियम सबके लिए एक समान है। जज साहब की गाड़ी का चालान काट दिया। जज साहब को मामले से अवगत करा दिया गया है। जांच के बाद पाया गया कि ड्राइवर की गलती है। उसने बिना गाड़ी मालिक की जानकारी के ऐसा किया। ड्राइवर के द्वारा ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन किया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ