बिहार में बढ़ीं हत्या-लूट की वारदातें, कानून व्यवस्था को लेकर तेजस्वी का नीतीश पर तंज
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra

बिहार में इन दिनों विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। वहीं, इस बीच बिहार में लगातार गोलीबारी और आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। अपराधी बिहार में बेखौफ होकर हत्या, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इन आपराधिक घटनाओं को लेकर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार की विधि व्यवस्था को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों का हौसला इस कदर बढ़ गया है कि उनके अंदर से नीतीश सरकार का इकबाल ही खत्म हो गया है।
तेजस्वी यादव ने एक प्रेस रिलीज की, जिसमें उन्होंने पिछले दिनों बिहार में हुई आपराधिक घटनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हर बात में जाति ढूंढने वाले बिहार के उपमुख्यमंत्री को इन अपराधियों की भी जाति बता देनी चाहिए, ताकि राज्य के लोगों को भी यथास्थिति की जानकारी रहे। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि बिहार के अचेत मुख्यमंत्री और सह गृहमंत्री को तो इन घटनाओं की जानकारी भी नहीं होगी। इसलिए सरकार में कोई भी व्यक्ति प्रदेश में व्याप्त अराजक स्थिति, बेलगाम अपराध और अनियंत्रित भ्रष्टाचार पर आधिकारिक बयान नहीं दे सकता।
यह भी पढ़ें: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट अपडेट: DFCCIL ट्रैक पर 70 मीटर लंबा मेक इन इंडिया स्टील ब्रिज लॉन्च
तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि संभ्रांत वर्ग और बुद्धिजीवी लोग इस विधि व्यवस्था की समस्या पर कुछ भी नहीं कहेंगे। क्या इन लोगों को इस ध्वस्त विधि व्यवस्था में बेलगाम अपराधी, गोलीबारी और आपराधिक घटनाएं राज्य के लिए हितकारी दिखाई दे रही हैं? एनडीए के घटक दल को ये घटाए क्या सेलिब्रिटी फायरिंग लग रही है, जो मुंह में दही जमा कर बैठे हैं?
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.