बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री संबल योजना के अंतर्गत अब तक 21 हजार 185 दिव्यांगजनों को बैट्री चलित ट्राईसाइकिल (तीन पहिया) दी गई है। सभी 38 जिलों से 31 हजार 642 आवेदन आए हैं, जिनमें 23 हजार 45 आवेदनों को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इसमें सबसे ज्यादा 2340 आवेदन पटना जिले से आए हैं, जिसमें 1885 आवेदनों को मंजूरी प्रदान की गई है और 1833 आवेदकों को बैट्री चलित तीन पहिया ट्राईसाइकिल प्रदान की गई है। शेष लोगों को ट्राइसाइकिल देने की प्रक्रिया चल रही है।
किस जिले से आए कितने आवेदन, कितनों को मिला लाभ
इसी तरह अन्य जिन अन्य जिलों से भी आवेदन प्राप्त हुए हैं और उनके लाभुकों को ट्राइसाइकिल दी गई है। उसमें रोहतास जिले से 1684 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 1248 आवेदनों को मंजूरी मिली और 1207 आवेदकों को इस योजना का लाभ मिला है। औरंगाबाद जिले से 1542 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 1075 आवेदन मंजूर हुए और 944 दिव्यांगजनों को इसका लाभ दिया गया। इसी तरह पूर्वी चंपारण से 1446 आवेदन आए, जिनमें 988 को मंजूरी मिली और 876 लाभुकों को ट्राईसाइकिल मिली। भोजपुर जिले से 1295 आवेदन मिले, जिसमें 1029 आवेदनों को मंजूरी दी गई और 960 आवेदकों को योजना का लाभ दिया गया।
नवादा के जयकिशोर बने संबल
इस योजना के अंतर्गत नवादा जिले के सशक्तिकरण कोषांग से कौआकोल के सरौनी गांव निवासी अर्जुन प्रसाद पासवान के पुत्र जयकिशोर को ट्राईसाइकिल दी गई। 3 दिसंबर 2022 को जयकिशोर को इस सुविधा का लाभ दिया गया। वे बेल्ट्रान की तरफ से नारदीगंज में डाटा इंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। वे रोजाना अपने घर से प्रखंड कार्यालय आते-जाते हैं। पहले उन्हें रोजाना का यह सफर तय करना किसी मुसीबत से कम नहीं मालूम होता था। लेकिन बैट्री चलित ट्राईसाइकिल मिलने से उनके जीवन में खासा उत्साह आया और रोजमर्रा के कार्यकलाप को सुगम बना दिया है। अब वे अपनी ट्राईसाइकिल से रोजाना प्रखंड कार्यालय आते-जाते हैं। सिर्फ जयकिशोर ही नहीं हैं बल्कि इनके जैसे कई दिव्यांगजन हैं, जिनके जीवन में इस वाहन की मदद से अभूतपूर्व बदलाव आया है।
यहां कर सकते आवेदन
बैट्री चलित ट्राईसाइकिल के लिए कोई भी दिव्यांगजन समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट http://sambalyojana.bihar.gov.in/SWFTC/Default.aspx पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को अपना मोबाईल नंबर, ई-मेल आईडी एवं आधार नंबर डालकर पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद एक यूजर आईडी जारी होगा। इसके बाद संबंधित आवेदक इस यूजर आईडी की मदद से आवेदन कर सकते है।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
21 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
2 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
2 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
3 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
5 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
8 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
9 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
9 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines