Bihar Darbhanga Madhubani Family Murder: बिहार के दरभंगा में मधुबनी से बड़ी खबर सामने आई है। एक शख्स ने पीट-पीटकर अपनी पत्नी और 2 बच्चों की हत्या कर दी। बुजुर्ग सास ने जान बचाकर भागने की कोशिश की तो पेड़ में सिर पटककर उसे मौत के घाट उतार दिया। वहीं 2 बच्चों ने कंबल में छिपकर जान बचाई। आरोपी ने सोचा बच्चे भाग गए और इसके बाद वह खुद भी मौके से फरार हो गया।
दहशत के मारे बच्चे सुबह तक छिपे रहे। सुबह किसी तरह बाहर निकल कर पड़ोसियों को घटना के बारे में बताया। लोगों ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी। झंझारपुर DSP पवन कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लिया। बच्चों को उनके रिश्तेदारों को सौंपा और हत्यारोपी की तलाश में पूरा गांव खंगाला। पुलिस ने 4 हत्याओं का केस दर्ज करके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें:फ्लाइट में पैसेंजर्स के सामने सेक्स; गले में बांहें डाले, सीने से चिपकी दोस्त के ऊपर बैठी थी लड़की
दहेज के लिए मारपीट करता था आरोपी
झंझारपुर DSP पवन कुमार सिंह ने बताया कि घटना झंझारपुर थाना क्षेत्र के सुखेत गांव के वारिसलाल चोक की है। मृतका के भाई मिथिलेश महतो की शिकायत पर केस दर्ज किया है। मृतकों की पहचान पिंकी देवी, 60 वर्षीय प्रमिला देवी, 5 वर्षीय प्रिया कुमारी और 6 महीने की प्रीति के रूप में हुई। इन चारों की हत्या करने वाले का नाम पवन महतो है, जिससे पिंकी देवी उर्फ हिरन देवी की शादी 5 साल पहले हुई थी।
मिथिलेश ने बताया कि पवन शादी के बाद से ही दहेज के लिए पिंकी को परेशान करने लगा था। वह अकसर मारपीट भी करता था। पिंकी अपने बच्चों के साथ मायके में रहती थी और पवन भी शराब के नशे में धुत होकर आता जाता रहता था। बीती रात वह अपने 4-5 दोस्तों के साथ आया और बुजुर्ग सास से पैसों के लिए मारपीट करने लगा। उसने पत्नी को भी मारा पीटा। इसके बाद देर रात उन्हें जान से मार दिया।
यह भी पढ़ें:दुल्हन की डोली नहीं दूल्हे की अर्थी उठी, UP के झांसी में भीषण हादसा, कैसे खुशियां मातम में बदलीं?
पेड़ के नीचे मिली बुजुर्ग महिला की लाश
DSP पवन कुमार सिंह के अनुसार, शक है कि सास प्रमिला देवी ने जान बचाकर भागने की कोशिश की होगी। उसकी लाश घर के बाहर खड़े खजूर के पेड़ के नीचे से मिली। उसकी सिर पटककर हत्या की गई। पेड़ पर खून के निशान लगे मिले। बच्चों के बयान दर्ज कर लिए हैं। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटा लिए हैं। बच्चे इस हत्याकांड के गवाह हैं। आरोपी की तलाश जारी है, उसे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:हथौड़े से पत्नी, गोली मार मां की हत्या; 3 बच्चे छत से फेंक दिए, UP में 5 मर्डर के बाद सुसाइड
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
15 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
16 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines