हथौड़े से पत्नी, गोली मार मां की हत्या; 3 बच्चे छत से फेंक दिए, UP में 5 मर्डर के बाद सुसाइड

UP Sitapur Family Murder Suicide: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक घर में 6 लोगों की खून से सनी लाशें मिली हैं। मर्डर करके सुसाइड किया गया है। पड़ोसियों ने घर के आंगन में लाश पड़ी देखकर पुलिस बुलाई। वारदात का खुलासा होने के बाद इलाके में दहशत फैल गई है।

UP Sitapur Family Murder

घर के आंगन में लाश पड़ी देखकर लोगों ने पुलिस बुलाई।

विज्ञापन

UP Sitapur Six People Murder Suicide: उत्तर प्रदेश से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। सीतापुर में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हुई है। एक शख्स ने परिवार के सदस्यों को मारने के बाद सुसाइड कर लिया। घर में खून से सनी 6 लाशें मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। पड़ोसियों ने आज सुबह घर के आंगन में खून से सनी लाश देखी तो पुलिस को बुलाया।

वारदात सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर गांव में हुई। थाना प्रभारी, CO, इंस्पेक्टर और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इलाके के लोग भी वारदातस्थल पर जुटे। फोरेंसिक विभाग की टीम ने साक्ष्य जुटाए। घर के अंदर अलग-अलग जगहों पर लाशें मिलीं, जिन्हें कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन

मानसिक तनाव में रहता था मृतक

मिली जानकारी के अनुसार, वारदात अलसुबह अंजाम दी गई। एक शख्स ने अपनी मां-पत्नी और बच्चों को मौत के घाट उतार कर खुद भी सुसाइड कर लिया। शख्स ने अपनी मां को गोली मार दी। पत्नी की हथौड़े मारकर हत्या की। तीनों बच्चों को छत से नीचे फेंक दिया। 5 हत्याएं करने के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली।

प्राथमिक जांच के अनुसार, वारदात अंजाम देने वाले शख्स से शराब की दुर्गंध आ रही थी तो आशंका है कि वारदात नशे में धुत होकर अंजाम दी गई। पड़ोसियों ने भी शख्स के नशेड़ी होने के बारे में बताया। साथ ही चर्चा है कि वह मानसिक तनाव में भी रहता था, लेकिन हत्याकांड और सुसाइड के पीछे की वजह पता नहीं चली है।

विज्ञापन

मां मानसिक रूप से विक्षिप्त थी

थाना प्रभारी चक्रेश मिश्र के अनुसार, मृतकों की पहचान 45 वर्षीय अनुराग सिंह पुत्र अनुराग सिंह, 62 वर्षीय मां सावित्री देवी, 40 वर्षीय पत्नी प्रियंका सिंह, 12 साल की बेटी आष्वी और 8 साल की बेटी आरना के रूप में हुई, जिनकी मौके पर मौत हो गई थी। 4 साल के आदविक ने लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ा। बुजुर्ग सावित्री मानसिक रूप से विक्षिप्त थी।

विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि आज सुबह घर के आंगन में लाश पड़ी होने की खबर मिली थी। मौके पर पहुंच कर जांच की तो घर के अंदर से 5 लाशें और मिलीं। 5 हत्याएं करके सुसाइड की गई है। मारे गए लोग एक ही परिवार के हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। अभी तक वारदात अंजाम देने की वजह सामने नहीं आई है। पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ