Mahua Chunav Result 2025: महुआ में नहीं चला 'तेज' का 'प्रताप', JLP के संजय कुमार ने दी करारी शिकस्त

आज बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आने हैं और प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा. महुआ विधानसभा सीट वोटों की गिनती के बीच मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है. अपनी नई पार्टी के साथ चुनावी मैदान में उतरे तेजप्रताप रुझानों में पीछे चल रहे हैं. अब यहां देखना दिलचस्प होगा कि कौन-सी पार्टी अपना दम दिखा पाती है.

MAHUA

Mahua Election Result 2025 Live Update: आखिरकार महुआ विधानसभा के परिणाम सामने आ चुके हैं. इस सीट पर तेज प्रताप यादव मुंह की खानी पड़ी है. यहां LJP के संजय कुमार सिंह ने 44,997 वोटों से RJD के मुकेश कुमार रौशन को करारी हार दी है. जबकि तेज प्रताप उनसे 51938 वोट पीछे रहे. बता दें, तेज प्रताप ने 2015 में इसी सीट से जीतकर पहली बार विधानसभा में प्रवेश किया था. 2020 में वे हसनपुर से विधायक बने, लेकिन इस बार राजद से अलग होकर अपनी नई पार्टी के टिकट पर दोबारा महुआ से चुनाव लड़ रहे थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य उम्मीदवार कौन-कौन हैं

  • जनशक्ति जनता दल-तेज प्रताप यादव
  • राजद- से डॉ. मुकेश रौशन
  • लोजपा- संजय कुमार सिंह

2020 में महुआ विधानसभा चुनाव के नतीजे

प्रत्याशीवोटपार्टी
मुकेश कुमार रौशन62,747RJD
आशमा परवीन48,977JDU
संजय कुमार सिंह25,198LJP

2015 में महुआ विधानसभा चुनाव के नतीजे

प्रत्याशीवोटपार्टी
तेज प्रताप यादव66,927RJD
रवींद्र राय38,772HAMS
बिनोद कुमार15, 578Independent

जातीय-सामाजिक समीकरण

महुआ विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक-वर्गीय-वितरण महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इस सीट पर अनुसूचित जातियों (SC) की हिस्सेदारी लगभग 21% के करीब पाई गई है. इसके अलावा, यादव, कुशवाहा, मुस्लिम और अन्य पिछड़ा वर्ग (EBC)-समुदायों का प्रभाव भी चुनावी दिशा-निर्धारण में अहम रहा है. राजद परंपरागत रूप से यादव-मुस्लिम वोट बैंक सक्रिय करता रहा है, जबकि अन्य दल पिछड़ा व EBC-वर्ग को साधने में सक्रिय दिखते हैं.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Mahua Chunav Result 2025 LIVE

महुआ के परिणाम सामने आ चुके हैं. यहां से तेज प्रताप यादव को करारी हार मिली है और LJP के संजय कुमार को बंपर जीत मिली है.

Mahua Chunav Result 2025 LIVE

Mahua Chunav Result 2025 LIVE

महुआ सीट पर 23 राउंड काउंटिंग पूरी हो चुकी है अब सिर्फ 4 राउंड बाकी हैं.

Mahua Chunav Result 2025 LIVE

महुआ सीट पर 21 राउंड काउंटिंग पूरी हो चुकी है

Mahua Chunav Result 2025 LIVE

Mahua Chunav Result 2025 LIVE

महुआ में 20 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है. अभी बस 7 राउंड बाकी हैं.

Mahua Chunav Result 2025 LIVE

महुआ में 18 राउंड की काउंटिग पूरी हो चुकी है अब 9 राउंड और बाकी है.

Mahua Chunav Result 2025 LIVE

Mahua Chunav Result 2025 LIVE

महुआ सीट पर 13 राउंड काउंटिग पूरी हो चुकी है अब 13 राउंड बाकी है.

Mahua Chunav Result 2025 LIVE

Mahua Chunav Result 2025 LIVE

महुआ सीट पर 11 राउंड काउंटिग पूरी हो चुकी है.

Mahua Chunav Result 2025 LIVE

वोटों की गिनती के बीच तेज प्रताप यादव चौथे तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.

Mahua Chunav Result 2025 LIVE

महुआ में 11 राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है और अब 15 बाकी हैं.

Mahua Chunav Result 2025 LIVE

महुआ में 10 राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है और अब 16 राउंड बाकी हैं.

Mahua Chunav Result 2025 LIVE

Mahua Chunav Result 2025 LIVE

महुआ में 8 राउंड की काउंटिंग के बाद तेज प्रताप लीडिंग प्रत्याशी के 20 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं.

Mahua Chunav Result 2025 LIVE

महुआ में 8 राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है.

Mahua Chunav Result 2025 LIVE

महुआ में 5 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद तेज प्रताप यादव 13,501 वोटों से पीछे चल रहे हैं.

Mahua Chunav Result 2025 LIVE

महुआ में 5 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है और अब 21 राउंड बाकी हैं.

Mahua Chunav Result 2025 LIVE

महुआ सीट पर 12897 वोटों के साथ LJP के संजय कुमार लगातार बढ़त बनाए हुए हैं.

Mahua Chunav Result 2025 LIVE

महुआ सीट पर चार राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है. तीसरे से चौथे राउंड की काउंटिंग में तेज प्रताप के वोटों में कुछ बढ़ोतरी हुई है फिर भी वो लीडिंग प्रत्याशी से 10 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे हैं.

Mahua Chunav Result 2025 LIVE

महुआ सीट पर LJP के संजय कुमार लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. तीसरे राउंड की काउंटिंग के बाद उनके खाते में अब तक 10301 वोट जुड़ चुके हैं.

Mahua Chunav Result 2025 LIVE

महुआ में तीसरे राउंड की काउंटिग पूरी हो चुकी है और इन राउंड में तेज प्रताप यादव को अभी तक सिर्फ 1500 वोट्स मिले हैं, हालांकि ये आंकड़ा लगातार बदल रहा है.

Mahua Chunav Result 2025 LIVE

महुआ की सीट तेज प्रताप यादव 8 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे हुए. तेज प्रताप लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं.

Mahua Chunav Result 2025 LIVE

महुआ की सीट पर रुझानों के बीच आंकड़ा सामने आया है जिसमें तेज प्रताप यादव 5823 वोटों से पीछे चल रहे हैं.

Mahua Chunav Result 2025 LIVE

महुआ की सीट पर लगातार उलटफेर जारी है. LJP और तेज प्रताप यादव के बीच कांटे की टक्कर जारी है, हालांकि अभी भई LJP संजय कुमार सिंह यहां से आगे हैं.

Mahua Chunav Result 2025 LIVE

महुआ से बदला रुझान, LJP के संजय कुमार सिंह आगे हो गए है. बता दें, अभी यहां बैलेट पेपर की गिनती जारी है.

Mahua Chunav Result 2025 LIVE

फिर बदला रुझान, तेज प्रताप यादव महुआ सीट से आगे हो गए हैं. अभी पोस्टल बैलेट की गणना जारी है.

Mahua Chunav Result 2025 LIVE

महुआ सीट बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सबसे चर्चित सीटों में से एक है. जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपनी नई पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं.

Mahua Chunav Result 2025 LIVE

महुआ विधानसभा सीट पर हाल ही में आए रुझाने में मामला पलट गया है. कुछ देर पहले आगे हुए तेज प्रताप यादव फिर पीछे हो गए हैं.

Mahua Election Result 2025 LIVE Updates

महुआ विधानसभा सीट पर बैलेट पेपर की गिनती शुरू हो गई है. इसके शुरूआती रुझानों में तेज प्रताप यादव आगे चल रहे हैं.

Mahua Election Result 2025 LIVE Update

महुआ विधानसभा सीट पर मतगणना शुरू हो गई है. बस कुछ ही देर में शुरूआती रुझान सामने आने लगेंगे. बता दें, यह सीट बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सबसे चर्चित सीटों में शामिल है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ