पूर्णिया में 25 फरवरी को महागठबंधन की रैली, विश्वविद्यायल में परीक्षा स्थगित

महागठबंधन रैली

महागठबंधन रैली

विज्ञापन

पटना: महागठबंधन की रैली को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यायल की 25 फरवरी को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है। अब यह परीक्षा 15 मार्च को होगी। यह परीक्षा ग्रेजुएशन पार्ट-2 की थी। शुक्रवार को आदेश जारी कर यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है।

पूर्व निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर होगी परीक्षा

यूनिवर्सिटी ने जारी निर्देश में कहा है कि स्नातक द्वितीय खंड परीक्षा 2022 की दिनांक 25.02.2023 को होने वाली परीक्षा महागठबंधन रैली आयोजित होने के कारण स्थगित की जाती है। परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अब यह परीक्षा 15 मार्च को पूर्व निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर निर्धारित समयानुसार आयोजित होगी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

चुनावी शंखनाद होगा 

बता दें 25 फरवरी को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में महागठबंधन की एकजुटता रैली आयोजित की गई है। इसी रैली के चलते यूनिवर्सिटी ने परीक्षा स्थगित की है। इस रैली को बिहार में महागठबंधन 2024 लोकसभा चुनाव का चुनावी शंखनाद कहा जा रहा है। पूर्णिया को मुस्लिम बहुल सीमांचल कहा जाता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ