कभी लालू-पप्पू यादव का गढ़ था मधेपुरा, अब JDU का दबदबा, क्या है चुनावी समीकरण?

Madhepura Lok Sabha Seat : देश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व लोकसभा चुनाव चल रहा है। राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेता अब तीसरे चरण के लिए लगातार रैली और जनसभा कर रहे हैं। बिहार की मधेपुरा सीट पर 7 मई को मतदान होगा। आइए जानते हैं कि इस सीट का क्या है चुनावी समीकरण?

Madhepura Lok Sabha Seat

बिहार की मधेपुरा सीट का क्या है चुनावी समीकरण?

Bihar Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव के दो चरणों का मतदान संपन्न हो गया है। अब राजनीतिक दलों का फोकस तीसरे चरण पर है। बिहार की पांच सीटों पर 7 मई को वोट डाले जाएंगे, जिसमें झझांरपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया लोकसभा सीटें शामिल हैं। मधेपुरा की धरती से कभी लालू यादव तो कभी शरद यादव और पप्पू यादव जैसे नेता संसद पहुंचे थे। इस बार इस सीट पर जेडीयू और आरजेडी के बीच सीधा मुकाबला है। आइए जानते हैं कि क्या मधेपुरा का चुनावी समीकरण?

विज्ञापन

लालू प्रसाद यादव चाहते थे कि पप्पू यादव अपनी पार्टी का विलय आरजेडी में कर दें और वे मधेपुरा से चुनाव लड़ें। हालांकि, पप्पू यादव ने लालू यादव के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इस पर आरजेडी ने मधेपुरा से डॉ. कुमार चंद्रदीप को चुनावी मैदान उतारा है, जबकि जेडीयू ने मौजूदा सांसद दिनेश चंद्र यादव पर विश्वास जताया है। दोनों नेताओं के बीच सीधा मुकाबला है। बहुजन समाज पार्टी ने मो. अरशद हुसैन को टिकट दिया है।

विज्ञापन

कौन हैं दिनेश चंद्र यादव?

विज्ञापन

नीतीश सरकार में मंत्री रहे दिनेश चंद्र यादव ने पहली बार 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ा था। जेडीयू के दिनेश चंद्र यादव ने आरजेडी के उम्मीदवार शरद यादव को पराजित किया था। दिनेश चंद्र ने तीन लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी।

कौन हैं डॉ. कुमार चंद्रदीप?

विज्ञापन

डॉ. कुमार चंद्रदीप पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन उनका संबंध राजनीतिक परिवार से है। वे भूपेंद्र नारायण मंडल विवि के संस्थापक कुलपति व राज्यसभा सांसद डॉक रमेंद्र कुमार यादव रवि के बेटे और कमलेश्वरी प्रसाद यादव के पौत्र हैं। लालू यादव की पार्टी आरजेडी ने उन्हें मधेपुरा से उम्मीदवार बनाया है।

इस सीट का क्या रहा इतिहास?

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 1998 में लालू यादव ने मधेपुरा से जनता दल के उम्मीदवार शरद यादव को पराजित किया था। इसके बाद साल 1999 में शरद यादव ने लालू यादव को हराया। 2004 के चुनाव में दोनों नेता एक बार फिर आमने-सामने थे और लालू को जीत मिली थी। फिर 2009 में शरद यादव ने राजद उम्मीदवार प्रो. रविंद्र चरण यादव को पटखनी दी थी। 2014 में राजद से राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव इस सीट से सांसद बने थे।

विज्ञापन

क्या है जातीय समीकरण

अगर मधेपुरा के जातीय समीकरण की बात करें तो इस सीट पर यादव वोटर निर्णायक भूमिका में हैं। यादवों की संख्या सबसे अधिक 3.5 लाख है, जबकि मुस्लिम मतदाता 1.5 लाख हैं। सवर्ण के तीन लाख वोटर हैं। आरजेडी का मूल वोट बैंक यादव और मुस्लिम है, जबकि एनडीए की ताकत सवर्ण, अति पिछड़ा और यादव माइनस पिछड़ा का साइलेंट वोट है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ