Madhepura Chunav Result 2025: मधेपुरा सीट से RJD के चंद्र शेखर को मिली जीत, JDU की कविता कुमारी हारीं

Madhepura Election Result 2025 Updates: बिहार की मधेपुरा विधानसभा सीट के चुनावी नतीजें सामने आ चुकी है. मधेपुरा सीट से आरजेडी के चंद्र शेखर 7,809 वोटों से जीत मिली है. वहीं, जेडीयू की कविता कुमारी चुनाव हार गई हैं.

Madhepura

Madhepura Election Result 2025 Updates: बिहार की मधेपुरा विधानसभा सीट के चुनावी नतीजें सामने आ चुकी है. मधेपुरा सीट से आरजेडी के चंद्र शेखर 7,809 वोटों से जीत मिली है. वहीं, जेडीयू की कविता कुमारी चुनाव हार गई हैं.

विज्ञापन

पिछले तीन चुनावों का हाल

मधेपुरा विधानसभा सीट को यादवों का गढ़ माना जाता है. इस सीट पर यादव समाज की मजबूत उपस्थिति है और यहां के चुनावी नतीजे बिहार की राजनीति पर बड़ा असर डालते रहे हैं. इस सीट को ना केवल जातिगत समीकरण के लिए बल्कि उम्मीदवारों का चुनावी इतिहास भी राजनीति में गहरी छाप छोड़ता है. अगर इस सीट के पिछले तीन चुनावों के इतिहास की बात की जाए तो साल 2020 में यहां से आरजेडी के चंद्रशेखर यादव चुनावी मैदान में थे. उन्होंने जेडीयू के निखिल मंडल को करीब 15,072 वोटों से हराया था.

विज्ञापन

2020 के बिहार विधानसभा के चुनावी नतीजे

प्रत्याशीपार्टीवोट
चंद्रशेखर यादव RJD81,116 वोट
निखिल मंडलJD(U)65,070 वोट

वहीं, 2015 मधेपुरा विधानसभा चुनाव में भी आरजेडी ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी. उस समय भी चंद्रशेखर को ही टिकट मिला था. उनका मुकाबला भाजपा के विजय कुमार से था. चंद्रशेखर ने विजय को 37,642 वोटों के बड़े अंतर से हराया था. इसके अलावा 2010 के विधानसभा चुनाव की बात की जाए तो उस साल भी चंद्रशेखर यादव ही चुनावी मैदान में थे. उन्होंने भाजपा के विजय कुमार को हराया था. दोनों के बीच वोटों का काफी अंतर था.

2015 के चुनावी नतीजे

प्रत्याशीपार्टीवोट
चंद्रशेखर यादवRJD90,974 वोट
विनय कुमारBJP53,332 वोट

मधेपुरा विधानसभा सीट पर जदयू ने चुनावी मैदान में कविता साहा को उतारा था. उनका मुकाबला आरजेडी के चंद्रशेखर के साथ है. इस सीट पर आरजेडी का दबदबा पिछले तीन चुनावों से देखने के लिए मिल रहा है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस बार विपक्षी दल कुछ उलटफेर कर पाते हैं या नहीं. या फिर आरजेडी एक बार और इस सीट पर अपना दबदबा कायम कर पाती है. आरजेडी ने इस सीट पर समय के साथ ही मजबूती बना ली है तो जदयू और अन्य पार्टी के लिए यहां पर मुकाबला थोड़ा मेहनत का काम है.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Madhepura Election Result 2025 LIVE: चन्द्र शेखर को कितने वोट

69911 (+2945) वोटों से आगे

Madhepura Election Result 2025 LIVE: मधेपुरा में RJD के चन्द्र शेखर को बढ़त

RJD के चन्द्र शेखर को अभी तक 51523 वोट मिल चुके हैं. वह अभी 1512 वोटों से आगे चल रहे हैं. उन्होंने कविता कुमारी साहा को पीछे छोड़ दिया है.

Madhepura Election Result 2025 LIVE: कविता कुमारी साहा को कितने वोट मिले

जनता दल (यूनाइटेड) की कविता कुमारी साहा को अभी तक 44830 (+3753) वोट मिल चुके हैं.

Madhepura Election Result 2025 LIVE: 4614 वोटों से आगे

कविता कुमारी साहा अभी तक 4614 वोटों से आगे चल रही हैं.

Madhepura Election Result 2025 LIVE: कविता कुमारी साहा आगे

मधेपुरा सीट पर कविता कुमारी साहा आगे चल रही हैं.

Madhepura Election Result 2025 LIVE: शुरुआती रुझान आने लगे हैं

बिहार चुनाव में पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई. उसके बाद अब मतगणना के शुरुआती रुझान दिखने लगे हैं. फिलहाल राज्य में BJP आगे जाती दिख रही है. कुछ देर में रुझान बदल सकते हैं.

Madhepura Election Result 2025 LIVE: मतगणना शुरू

बिहार में पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है. शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं.

Madhepura Election Result 2025 LIVE: कौन सी पार्टियों के बीच मुकाबला

मधेपुरा सीट पर इस बार कई पार्टियों के उम्मीदवार मैदान में हैं. JDU और RJD के अलावा इस सीट पर JSP, BSP और AAP के बीच कड़ा मुकाबला है.

Madhepura Election Result 2025 LIVE: आज 8 बजे से मतगणना होगी

आज बिहार चुनाव के नतीजे आ जाएंगे. 8 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी. मधेपुरा सीट की बात की जाए, तो यहां पर 2020 में यहां से RJD के चंद्रशेखर यादव ने JDU के निखिल मंडल को हराया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ