Lok Sabha Election 2024: बिहार में RJD-कांग्रेस में सीटों का बंटवारा हुआ, जानें कौन-कहां लड़ेगा चुनाव?

Bihar RJD-Congress Seat Sharing Formula: बिहार में राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा फाइनल हो गया है। सबसे ज्यादा सीटें RJD के खाते में आई हैं। कांग्रेस को 9 सीटें मिली हैं। देखिए गठबंधन के किस दल के खाते में कौन-सी लोकसभा सीट आई?

Rahul Gandhi, Lalu, Tejashwi Yadav

मोदी पर बरसे राहुल, तेजस्वी।

Bihar Seat Sharing Formula Finalised: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बिहार में भी कांग्रेस और RJD के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। तय फॉर्मूले के अनुसार, तेजस्वी यादव की RJD 26 सीटों पर इलेक्शन लड़ेगी। कांग्रेस को 9, CPI(ML) को 3, CPI को एक और CPI(M) को एक सीट मिली है।

विज्ञापन

वहीं इस सीट शेयरिंग में पप्पू यादव को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि वे पूर्णिया लोकसभा सीट से कांग्रेस की ओर से टिकट मिलने की दावेदारी ठोक रहे थे, लेकिन कांग्रेस के खाते में पूर्णिया और पटना सीट नहीं आई है। पूर्णिया से RJD ने बीमा भारती को चुनाव टिकट दिया है।

विज्ञापन

देखिए तय फॉर्मूले के अनुसार, गठबंधन के किस दल को कौन-सी लोकसभा सीट मिली?

विज्ञापन
पार्टी सीटें
RJD सीतामणी, वैशाली, सारण, गया, नवादा, जहानाबाद, मुंगेर, वाल्‍म‍िकीनगर, पूर्वी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी, औरंगाबाद, बक्‍सर, पाटलीपुत्र, जमुई, बांका, सीहोर, सीवान, गोपालगंज, उज‍ियारपुर, झांझरपुर, सुपौल, मधेपुरा, पूर्ण‍िया, अरर‍िया, हाजीपुर
Congress क‍िशनगंज, कट‍िहार, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, समस्‍तीपुर, पश्‍चिमी चंपारण, पटना साह‍िब, सासाराम, महाराजगंज
CPI-ML आरा, काराकट, नालंदा
CPI बेगुसराय
CPI-M खगड़‍िया

लालू प्रसाद यादव कर चुके 4 उम्मीदवारों का ऐलान

बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 4 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। औरंगाबाद, गया, जमुई और नवादा से उम्मीदवार चुनावी रण में उतारे गए हैं, जिनमें से 2 उम्मीदवार कुशवाहा समाज से हैं। औरंगाबाद से अभय कुशवाहा और नवादा से श्रवण कुशवाहा को RJD ने कैंडिडेट बनाया है। इनके अलावा गया से कुमार सर्वजीत, जमुई से अर्चना रविदास को टिकट दिया गया है। पूर्णिया से बीमा भारती को टिकट का ऐलान पहले ही किया जा चुका है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ