पुलिसवाले की शर्मनाक करतूत...शादी के बाद भी गर्लफ्रेंड का पीछा नहीं छोड़ा, अपहरण-रेप और ब्लैकमेलिंग

Bihar Police Officer Rape Case: खाकी फिर हुई दागदार, मामला जानकर पुलिस वाले भी हुए शर्मसार। बिहार के पटना जिले में एक पुलिस की शर्मनाक करतूत का खुलासा हुआ है।

Pakistan Honour Killing Domestic Violence

पुलिस ने महिला के मायके वालों और ससुरालियों दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया।

Bihar Police Officer Latest Rape News: खाकी फिर हुई दागदार, मामला जानकर पुलिस वाले भी हुए शर्मसार। बिहार के पटना जिले में एक पुलिस की शर्मनाक करतूत का खुलासा हुआ है। दुल्हन बाजार थाने के सब इंस्पेक्टर रामकृष्ण सिंह पर आरोप लगे हैं। एक महिला ने सब इंस्पेक्टर पर दारोगा रहते समय किडनैप करके महिला से रेप करने और विरोध करने पर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं। फुलवारी शरीफ थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। वहीं मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के एक्सीडेंट की जांच के लिए मिली थी

फुलवारी शरीफ थानाध्यक्ष सफीर आलम ने बताया कि मामला पटना जिले के मालसलामी थाना इलाके का है। थाने में रामकृष्ण उस समय दारोगा के पद पर थे। एक एक्सीडेंटल केस के सिलसिले में दारोगा और पीड़िता की मुलाकात हुई थी। पीड़िता के पिता की हादसे में जान चली गई थी। इसी केस की जांच के लिए वह रामकृष्ण सिंह से मिली थी। इस दौरान उनकी मुलाकातें दोस्ती में बदली और उसने शादी करने का झांसा देकर संबंध बनाए। उसने अश्लील वीडियो भी बनाई। इस बीच महिला की शादी हो गई।

विज्ञापन

शादी के बाद भी मिलने का दबाव बनाया

थाना प्रभारी के अनुसार, रामकृष्ण ने शादी के बाद भी महिला का पीछा नहीं छोड़ा। वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे डराता धमकाता रहा। वह महिला को ब्लैकमेल और अपहरण की धमकी देता। उसने उसे संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। उसकी बदली दुल्हन थाने में हो गई, लेकिन उसने तंग करना नहीं छोड़ा। दबाव बनाकर उसने मिलने के लिए बुलाया और जबरन उसे बाइक पर बैठाकर ले गया। शहर में घुमाता रहा और फिर छोड़ने के बहाने घर के अंदर तक आ गया।

विज्ञापन

रिश्तेदारों की नजर पड़ी तो मामला खुला

पीड़िता ने बताया कि इस तरह दबाव बनाकर वह उसे ले जाता और घुमा फिराकर घर छोड़ जाता। एक दिन वह उसे जबरन बाइक पर बैठाकर पटना एम्स की तरफ ले गया, जहां महिला के रिश्तेदारों की नजर पड़ गई। उन्होंने रामकृष्ण के बारे में पूछा तो पीड़िता ने उन्हें सारी बात बता दी। इसके बाद रिश्तेदारों ने उसे पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। फुलवारी शरीफ पुलिस मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर आई और आरोपी रामकृष्ण को पकड़कर थाने ले गई। केस दर्ज कर लिया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ