टिफिन देने आता था, छात्रा से संबंध बनाता था...NEET की तैयारी कर रही पीड़िता ने बताया कैसे किया ब्लैकमेल?

NEET Student Rape: खाना देने के बहाने जान पहचान बनाई और संबंध बनाकर अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद जो हुआ, पीड़िता ने पुलिस को खुलकर बताई आपबीती।

Madhya Pradesh crime

मध्य प्रदेश में महिला की हत्या।

विज्ञापन

Rajasthan Kota NEET Student Rape: टिफिन देने आता था युवक, लेकिन उसने छात्रा को अपने प्यार के जाल में फंसाकर संबंध बनाए। यही नहीं अश्लील वीडियो भी बनाए और फिर उन वीडियो के नाम पर वह छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा। विरोध किया तो हॉस्टल के मालिक ने छात्रा को चुप रहने के लिए कहा। किसी को भी बताने पर मारने की धमकी दी। छात्रा ने घटना के बारे में परिजनों को बताया, जिन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने एक्शन लेते हुए युवक और हॉस्टल मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: 10वीं के छात्र को दिल दे बैठी स्कूल टीचर, अश्लील चैट-तस्वीरें और धर्म परिवर्तन, पढ़ें अनोखी लव स्टोरी

विज्ञापन

शराब पिलाई, नशे में होने पर संबंध बनाए

घटना राजस्थान के कोटा की है। पीड़िता की उम्र करीब 15 साल है। वह कोटा में NEET एग्जाम की तैयारी कर रही थी। कोटा शहर के पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि लड़की बिहार की रहने वाली है। हॉस्टल में उसकी बहन भी साथ रहती थी, लेकिन उसे इसकी भनक तक नहीं लगी। छात्रा ने बताया कि आरोपी खाना देने आता था, इसी दौरान दोनों में बातचीत हो गई। एक दिन उसने साथ में शराब पीने का दबाव डाला, लेकिन जब उसे नशा हो गया तो उसने उससे संबंध बनाए।

हॉस्टल मालिक ने मुंह बंद रखने को कहा

विरोध किया तो उसने संबंध बनाते हुए की अश्लील वीडियो दिखाई। साथ ही कहा कि अगर उसने बात नहीं मानी तो वह इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इसके बाद आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करते हुए 6 से 7 बार संबंध बनाए। इस बीच उसने आरोपी से शादी करने की बात कही, लेकिन वह नहीं माना। उसने हॉस्टल मालिक को इस बारे में बताया तो उसने भी बदनामी का डरा दिखाकर मुंह बंद रखने को कहा। किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी।

विज्ञापन

जवाहर नगर थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पॉक्सो एक्ट की धाराओं में भी केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ