स्मार्ट क्लास में अचानक गूंजने लगी गालियां, स्टूडेंट्स ने टेबल पर चढ़कर बजाई तालियां...4 निष्कासित

Smart Classroom Obscene Song: क्लासरूम में अचानक अश्लील भोजपुरी गाना बजने लगा और वीडियो वायरल हो गया। मामले में बचाव करते हुए प्रधानाध्यापक ने कड़ा एक्शन लिया।

Classroom Obscene Song

Classroom Obscene Song

विज्ञापन

दिलीप दुबे, बगहा

Bihar School Smart Classroom Bhojpuri Obscene Song: स्कूल में स्मार्ट क्लास चल रही थी कि अचानक भोजपुरी का अश्लील गाना स्मार्ट टीवी पर बजने लगा और गालियां गूंजने लगीं। यह देख स्टूडेंट्स ने भी क्लासरूम में टेबल पर चढ़कर तालियां बजाई और ठुमके लगाए। मामले का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया और मामला प्रिंसिपल तक पहुंचा, जिन्होंने एक्शन लेते हुए 4 छात्रों को तुरंत प्रभाव से स्कूल से निष्कासित किर दिया। वहीं आरोपी छात्रों ने अपने बचाव में एक बयान भी दिया।

विज्ञापन

गाना चलाया और वीडियो बनाकर वायरल किया

मामला बिहार के बेतिया जिले के शहर बगहा का है। मधुबनी में एक स्कूल के छात्र स्मार्ट क्लास में अश्लील वीडियो चलाने लगे, जिसका वीडियो भी छात्रों के द्वारा बनाकर ही वायरल किया गया। गुरुवार को राजकीय कृत हरदेव प्रसाद उच्च माध्यमिक विद्यालय मधुबनी में कुछ छात्रों ने स्मार्ट क्लास में टीवी को अपने यूट्यूब से जोड़ लिया और भोजपुरी गाने सुनने लगे। प्रधानाध्यापक संतोष मणि त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने तुरंत एक्शन लेकर 4 बच्चों को चिन्हित किया गया।

विज्ञापन

जब गाना बजा, स्टाफ लंच करने में व्यस्त था

प्रधानाध्यापक ने बताया कि उन्होंने चारों बच्चों के अभिभावकों को बुलाकर लिखित तौर पर बच्चों की शिकायत दी। साथ ही चारों बच्चों का स्कूल से नामांकन रद्द करते हुए उन्हें निष्कासित कर दिया। चारों बच्चे 11वीं के छात्र हैं। जब गाना बजाया तो सभी शिक्षक लंच करने में व्यस्त थे। छात्रों को सख्त निर्देश दिया गया कि कोई भी अनुशासनहीनता करते हुए पाया जाता है तो उसके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्कूल के प्रधानाचार्य और स्कूल प्रबंधन के द्वारा अभिभावकों की एक बैठक बुलाई गई।

विज्ञापन

स्कूल आए अभिभावकों ने भी बच्चों को डांटा

वहीं इस हरकत के बारे में जब बच्चों से पूछा गया तो उनका कहना है कि यूट्यूब से जोड़कर पढ़ाई कर रहे थे, तभी स्क्रॉल करते हुए भोजपुरी गाने का वीडियो आ गया, जिसे तुरंत हम लोगों के द्वारा हटा दिया गया था। वीडियो कैसे वायरल हुआ, इसकी जानकारी हम लोगों को नहीं है। इसके बाद प्रधानाध्यापक ने बच्चों को सख्त हिदायत दी। साथ ही भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने को भी कहा। शिकायत मिलने पर स्कूल आए अभिभावकों ने भी बच्चों को डांटा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ