10वीं के छात्र को दिल दे बैठी स्कूल टीचर, अश्लील चैट-तस्वीरें और धर्म परिवर्तन, पढ़ें अनोखी लव स्टोरी

Teacher Student Love Story: महिला टीचर 10वीं के स्टूडेंट को दिल दे बैठी। वह उसके प्यार में इस कदर पागल हुई कि उसने छात्र का धर्म बदलवाने की भी कोशिश की, पढ़ें चौंकाने वाला मामला…

Teacher Student Love Story

Teacher Student Love Story

Kanpur School Teacher Student Love Story: नंबर बढ़वाने के लिए या क्लास-स्कूल में टॉप कराने के लिए छात्राओं को प्रेम जाल में फंसाने वाले टीचरों की कहानियां काफी सुनी होंगी, लेकिन इसके उल्ट एक मामला सामने आया है, जहां महिला टीचर 10वीं के स्टूडेंट को दिल दे बैठी। वह उसके प्यार में इस कदर पागल हुई कि उसने छात्र का धर्म बदलवाने की भी कोशिश की। परिवार के विरोध करने पर मामले में बजरंग दल की एंट्री हुई तो पुलिस भी मामला जानकर चकरा गई। पुलिस ने फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को चैट के स्क्रीन शॉट दिए गए

मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर का है। पीड़ित छात्र के पिता ने पुलिस को महिला टीचर के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। वे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं केस साथ कैंट थाने में पहुंचे। लिखित शिकायत के साथ पुलिस को टीचर द्वारा स्टूडेंट को भेजे गए व्हाटसऐप मैसेज, अश्लील तस्वीरें और चैट के स्क्रीन शॉट दिए गए। वहीं पीड़ित के पिता ने आरोप लगाए हैं कि पुलिस मामले की जांच में सहयोग नहीं कर रही। वे पिछले कई दिनों से थाने के चक्कर काट रहे हैं। पुलिस बयान बदलने या शिकायत वापस लेने का दबाव बना रही है, जबकि पुलिस को सारे सबूत शिकायत के साथ दिए गए हैं।

विज्ञापन

फर्जी अकाउंट से भेज रही थी मैसेज

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित छात्र के पिता ने बताया कि महिला टीचर ने उनके बेटे को प्रेम जाल में फंसाया। वह उसे फेक व्हाट्सऐप अकाउंट से I Love You जैसे मैसेज भेजती है। उस पर शारीरिक संबंध बनाने और धर्म बदलने का दबाव बना रही है। उसे बेटे को अश्लील तस्वीरें भी भेजीं। वह उससे अश्लील चैट भी करती है। उसने दबाव बनाकर बेटे की चोटी कटवा दी। उसने यह कहकर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया कि उसका धर्म बिल्कुल शांत है। इसमें दूसरे धर्मों की तरह लड़ाई झगड़े नहीं होते। उसने बेटे को पूरी तरह से अपने प्यार के जाल में फंसाया हुआ है।

विज्ञापन

महिला टीचर ने आरोपों को नकारा

वहीं पुलिस के अनुसार, जब इस मामले में आरोपी महिला टीचर से बात की गई तो वह मुकर गई। उसने आरोपों से इनकार करते हुए छात्र पर ही फर्जी अकाउंट से संपर्क करने और नंबर बढ़वाने की कोशिश करने के आरोप लगा दिए। उसने कहा कि जिस नंबर से मैसेज आए हैं, वह छात्र का नहीं है। वह किसी और के अकाउंट से मैसेज भेजता था। मैसेज भेजने वाला जब 10 मैसेज भेज देता था, तब वह एक मैसेज करती थी। उसे यह नहीं पता था कि छात्र मैसेज कर रहा है। अगर उसे इसकी जानकारी होती तो वह स्कूल प्रबंधन से बात करके मामला कब का सुलझा लेती, लेकिन अब पुलिस जांच करके और सच सामने लाए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ