Lalu Prasad Yadav Daughter Rohini Acharya on Nitish Kumar: लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। पिछले दिनों जब बिहार में जेडीयू और सीएम नीतीश कुमार ने एनडीए का दामन थामा तो लालू की लाड़ली ने अपने बयानों से हमला किया था। अब रोहिणी का एक और बयान चर्चा में है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार पर तीखा हमला किया।
‘मुझे जोरदार हंसी आती है’
रोहिणी ने एक्स पर पोस्ट किया- ”जिसकी गाड़ी हमेशा जुगाड़ पर चलती है। जिसके टायर अक्सर रेस में पंक्चर हो जाते हैं और जिसे पहला पायदान कभी नसीब नहीं हुआ, जिसकी मजबूरी है तीसरे पायदान पर खड़े रहना, उसे ‘रेस के अगुआ’ को ‘एक भी सीट नहीं मिलेगा’ कहते हुए देखकर जोरदार हंसी आती है।”
‘औकात का पता चल जाएगा’
रोहिणी यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने आगे लिखा- ”अरे जनाब, दम है तो अकेले और अपने दम पर किस्मत आजमाकर देख लीजिए। कौन कितने पानी में है और इसके साथ-साथ अपनी असली औकात का पता भी चल ही जाएगा।”
रोहिणी ने ये पोस्ट क्यों किया?
दरअसल रोहिणी ने ये पोस्ट नीतीश कुमार के उस बयान के बाद किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि आप लोगों को एक भी सीट नहीं मिलेगी। वे बुधवार को विधानसभा में बोल रहे थे। तब आरजेडी विधायक मुकेश रोशन समेत कई नेताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी कर दी थी। उन्होंने नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इसके बाद नीतीश ने कहा कि आप लोगों को एक भी सीट नहीं मिलेगी। ये बात जान लीजिए।
पिता को किडनी दे चुकी हैं रोहिणी आचार्य
रोहिणी आचार्य इससे पहले भी अपने बयानों से सुर्खियों में रह चुकी हैं। उन्होंने नीतीश कुमार को गिरगिट कुमार कहा था। उन्होंने कहा था कि उनके साथ रहना बेकार है। बता दें कि रोहिणी आचार्य अपने परिवार से बेहद करीबी संबंध रखती हैं। उन्होंने अपने पिता लालू प्रसाद यादव को किडनी दी थी। 5 दिसंबर 2022 को सिंगापुर में लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। रोहिणी ने उन्हें अपनी एक किडनी दान की थी।
तेजस्वी यादव की बढ़ीं मुश्किलें
आपको बता दें कि पिछले दिनों नीतीश सरकार ने तेजस्वी यादव और आरजेडी के पूर्व मंत्रियों के खिलाफ मोर्चा खोला। बिहार सरकार ने 16 फरवरी को इन मंत्रियों के विभागों की समीक्षा कराने का फैसला लिया है। कहा जा रहा है कि नीतीश सरकार तेजस्वी यादव के खिलाफ जांच कराने के मूड में है। फिलहाल स्वास्थ्य और नगर विकास विभाग उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास है।
ये भी पढ़ें: बिहार में खेल शुरू! तेजस्वी यादव और RJD के खिलाफ एक्शन मोड में नीतीश सरकार
ये भी पढ़ें: कौन है हिस्ट्रीशीटर शिव गोप? जिसे STF ने शमशान घाट से किया गिरफ्तार
ये भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को मिला नया नाम, चुनाव आयोग ने लगाई मुहर
संबंधित खबरें
बिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
8 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
10 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines