Kumhrar Election Result 2025: कुम्हरार सीट पर BJP के संजय कुमार को मिली जीत, भारी मार्जिन से इंद्रदेव चंद्रवंशी को हराया

Kumhrar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं. इस बार कुम्हरार सीट पर BJP के संजय कुमार को जीत मिली है, जबकि कांग्रेस के इंद्रदेव चंद्रवंशी को हार का सामना करना पड़ा.

SANJAY KUMAR

Credit- News24 Graphics

Kumhrar Election Result 2025 Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में हुए मतदान संपन्न हो गए हैं और आज 14 नवंबर को रिजल्ट आ गया है. बिहार के पहले चरण यानी 6 नवंबर को हुए मतदान में चर्चित सीट कुम्हरार भी शामिल थी, जहां बीजेपी-कांग्रेस में कड़ी टक्कर देखने को मिली.

विज्ञापन

पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कुम्हरार सीट से खड़े प्रत्याशियों में बीजेपी के संजय गुप्ता को 100485 वोट से जीत मिली है, जबकि 47524 वोट से कांग्रेस के इंद्रदेव चंद्रवंशी को हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

2025 चुनाव के उम्मीदवार

कुम्हरार सीट पर इस बार कांग्रेस के इंद्रदेव चंद्रवंशी, बीजेपी के संजय गुप्ता, जेएसपी से केसी सिन्हा और आम आदमी पार्टी के बबलू कुमार मैदान में उतरे थे.

विज्ञापन

कुम्हरार विधानसभा चुनाव परिणाम (2020)

बिहार की चर्चित विधानसभा सीट कुम्हरार में पिछले साल हुए चुनाव में भी बीजेपी ने ही बाजी मारी थी. उस समय के प्रत्याशी अरुण कुमार सिन्हा ने 81400 वोटों के साथ विजय पताका लहराया, उनका कुल वोट शेयर 54 फीसदी था. वहीं, दूसरे नंबर पर रहे राजद के धर्मेंद्र कुमार को 54937 वोट मिले, लेकिन वो 26463 वोटों के अंतर से हार गए. ये चुनाव नतीजा उनके लिए काफी बड़ा झटका साबित हुआ.

विज्ञापन

कुम्हरार विधानसभा चुनाव परिणाम (2015)


कुम्हरार सीट पर भी भारतीय जनता पार्टी का ही दबदबा रहा है. 2015 में पार्टी को विजयी बनाने वाले प्रत्याशी अरुण कुमार सिन्हा को 87,792 वोट मिले, जिसके बाद उनका वोट शेयर 56 प्रतिशत तक पहुंच गया. वहीं, दूसरे नंबर पर कांग्रेस के उम्मीदवार अकिल हैदर मौजूद रहे जिन्हें भारी वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा. कुम्हरार सीट से उन्हें 50517 वोट मिले, जो कि अरुण कुमार से 37275 वोट कम है. चुनाव नतीजे ने साफ कर दिया कि कुम्हरार बीजेपी का गढ़ बन चुका है.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Kumhrar Election Result 2025 Live Updates: भारी मार्जिन से जीत सकते हैं संजय कुमार

27वें राउंड की वोटिंग के बाद BJP के संजय कुमार 40116 वोटों से आगे चल रहे हैं.

Kumhrar Election Result 2025 Live Updates: संजय कुमार को लगातार मिल रही है बढ़त

21वें राउंड की वोटिंग के बाद BJP के संजय कुमार 44681 वोटों से आगे चल रहे हैं.

Kumhrar Election Result 2025 Live Updates: संजय कुमार कितने वोट्स से चल रहे हैं आगे?

16वें राउंड की वोटिंग के बाद BJP के संजय कुमार 36080 वोटों से आगे चल रहे हैं.

Kumhrar Election Result 2025 Live: कुम्हरार सीट से BJP के संजय कुमार चल रहे हैं आगे

शुरुआती रुझान में BJP के संजय कुमार आगे चल रहे हैं.

Kumhrar Election Result 2025: किस चरण में हुआ था मतदान?

बिहार के पहले चरण यानी 6 नवंबर 2025 को कुम्हरार सीट पर मतदान हुआ था.

Kumhrar Election Result 2025: आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

आज बिहार में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी. इस बार कुम्हरार सीट से कांग्रेस के इंद्रदेव चंद्रवंशी मैदान में हैं, जिनके खिलाफ बीजेपी के संजय गुप्ता चुनाव लड़ रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ