Jehanabad Election Result 2025 Live: जहानाबाद में RJD का दबदबा बरकरार, करीबी मुकाबले में राहुल कुमार ने JDU के चंद्वेश्वर प्रसाद को हराया
Jehanabad Election Result 2025 Live Updates: जहानाबाद विधानसभा सीट के नतीजे सामने आ चुके हैं. RJD के उम्मीदवार राहुल कुमार ने कुल 86402 वोट हासिल कर जीत दर्ज की. हालांकि, उन्हें जदयू के उम्मीदवार चंद्वेश्वर प्रसाद से कड़ी टक्कर मिली, जिन्होंने कुल 85609 वोट प्राप्त किए.
Jehanabad Elections Result 2025 Live Updates: बिहार की जहानाबाद विधानसभा सीट के चुनावी नतीजे सामने आ गए हैं और इस बार राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) में कड़ा मुकाबला देखने को मिला. हालांकि, RJD के उम्मीदवार राहुल कुमार ने कुल 86,402 वोट हासिल कर जीत दर्ज की. वहीं, उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी JDU के चंद्वेश्वर प्रसाद ने कुल 85,609 वोट हासिल किए. दोनों उम्मीदवारों के बीच मतों का अंतर केवल 793 वोटों का रहा.
विज्ञापन
दोनों नए उम्मीदवारों पर भरोसा
आरजेडी ने राहुल शर्मा को टिकट दिया है, जबकि चंद्रेश्वर चंद्रवशी को जदयू ने मैदान पर उतारा है. साल 2020 में राजद ने इस सीट पर सुदय यादव को उतारा था, जबकि जदयू ने कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा को टिकट दिया था. लेकिन इस बार दोनों पार्टियों ने अपने नए उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है.
साल 2020 में राजद के सुदय यादव और जदयू के कृष्णनंदर प्रसाद वर्मा के बीच कड़ी टक्कर हुई थी. हालांकि सुदय यादव ने 75,030 वोट प्राप्त किए थे, जबकि कृष्णनंदन प्रसाद को 41,128 वोट मिले थे. सुदय यादव ने बाजी मारी थी.
विज्ञापन
जहानाबाद विधानसभा चुनाव परिणाम (2020)
उम्मीदवार का नाम
पार्टी का नाम
कुल वोट
नेतृत्व
वोट शेयर
सुदय यादव
राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
75,030
33,902
47.03%
कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा
जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू)
41,128
—
25.78%
इंदु देवी कश्यप
लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी)
24,176
—
15.15%
विजेता: सुदय यादव (राजद) जीत का अंतर: 33,902 वोट
विज्ञापन
वहीं साल 2015 विधानसभा चुनाव में आरजेडी के मंद्रिका सिंह यादव ने बाजी मारी थी. दूसरे नंबर पर प्रवीण कुमार रहे थे, जिन्हें 46,137 वोट मिले थे.
जहानाबाद विधानसभा चुनाव परिणाम (2015)
विज्ञापन
उम्मीदवार का नाम
पार्टी का नाम
कुल वोट
नेतृत्व
वोट शेयर
मुंद्रिका सिंह यादव
राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
76,458
30,321
51%
प्रवीण कुमार
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी)
46,137
—
31%
संतोष केसरी
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन) (सीपीआई(एमएल)(एल))
6,716
—
4%
विजेता: मुंद्रिका सिंह यादव (राजद) जीत का अंतर: 30,321 वोट
कैसा है जातीय समीकरण?
जहानाबाद में अनुसूचित जातियों की जनसंख्या 17.07% है, जबकि मुस्लिम मतदाता 8.5% हैं. जहानाबाद विधानसभा मुख्य रूप से ग्रामीण श्रेत्र है. 74.23% मतदाता गांवों में रहते हैं, जबकि शहरी मतदाता केवल 25.77% हैं. विधानसभा चुनाव 2020 में, जहानाबाद में 2,98,388 पंजीकृत मतदाता थे और मतदान प्रतिशत 53.66% था.
विज्ञापन
LIVE UPDATES
Jehanabad Election Result 2025 Live: RJD के राहुल कुमार ने दर्ज की करीबी जीत
जहानाबाद विधानसभा सीट के नतीजे सामने आ चुके हैं और राष्ट्रीय जनता दल ने अपना दबदबा बनाए रखा है. RJD के उम्मीदवार राहुल कुमार ने कुल 86402 वोट हासिल कर जीत दर्ज की. हालांकि, उन्हें जदयू के उम्मीदवार चंद्वेश्वर प्रसाद से कड़ी टक्कर मिली, जिन्होंने कुल 85609 वोट प्राप्त किए. दोनों के बीच जीत हार का अंतर सिर्फ 793 मतों का रहा.
Jehanabad Election Result 2025 Live: बिहार चुनाव 2025 के शरुआती रुझान
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नतीजों का रुझान आ रहा है. रुझानों में एनडीए गठबंधन की पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है. वहीं, महागठबंधन की हालत खराब होती दिख रही है. एनडीए लगभग 200 सीटों पर जीतती नजर आ रही है, जबकि महागठबंधन करीब 40 पर सिमटी दिख रही है. बीजेपी ने एक सीट पर जीत भी दर्जकर ली है. केसरिया सीट शालिनी मिश्रा ने शानदार जीत हासिल की है.
Jehanabad Election Result 2025 Live: RJD के राहुल कुमार आगे
जहानाबाद विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, RJD के राहुल कुमार JDU के चंद्रेश्वर चंद्रवशी से 1183 वोटों से आगे चल रहे हैं.
Jehanabad Election Result 2025 Live: पिछली बार किसने मारी थी बाजी?
साल 2020 में राजद के सुदय यादव और जदयू के कृष्णनंदर प्रसाद वर्मा के बीच कड़ी टक्कर हुई थी. हालांकि. सुदय यादव ने 75,030 वोट प्राप्त किए थे, जबकि कृष्णनंदन प्रसाद को 41,128 वोट मिले थे. सुदय यादव ने बाजी मारी थी.
Jehanabad Election Result 2025 Live: वोटों की गिनती जारी
बिहार के सभी 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. दोपहर तक स्थिति साफ हो जाएगी कि जनता ने किस गठबंधन की सरकार को चुना है.
Jehanabad Election Result 2025 Live: जहानाबाद में आर-पार की लड़ाई
जहानाबाद विधानसभा सीट के लिए RJD और JDU के बीच आर-पार की लड़ाई है. आरजेडी ने राहुल शर्मा को टिकट दिया है, जबकि चंद्रेश्वर चंद्रवशी को जदयू ने मैदान पर उतारा है.
हिंदी न्यूज़प्रदेशबिहारJehanabad Election Result 2025 Live: जहानाबाद में RJD का दबदबा बरकरार, करीबी मुकाबले में राहुल कुमार ने JDU के चंद्वेश्वर प्रसाद को हराया