---विज्ञापन---

बिहार angle-right

बिहार में JDU के 16 उम्मीदवारों में 4 नए चेहरे, जानें लिस्ट में किस-किसका नाम?

Bihar JDU Candidate List: जेडीयू ने बिहार में 16 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह मुंगेर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। देखें किस उम्मीदवार को कहां से मिला टिकट...

---विज्ञापन---

JDU Candidate List Bihar Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर जेडीयू ने अपने 16 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 4 नए चेहरों को मौका दिया गया है। पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह भी मुंगेर सीट से चुनाव लड़ेंगे।

जेडीयू के प्रत्याशियों की लिस्ट

  • भागलपुर- अजय कुमार मंडल (मंडल जाति)
  • बांका- गिरधारी यादव (यादव जाति)
  • गोपालगंज- डॉ. आलोक कुमार सुमन (हरिजन)
  • जहानाबाद- चंद्रेश्वर चंद्रवंशी (अति पिछड़ा)
  • झंझारपुर- रामप्रीत मंडल (अति पिछड़ा)
  • कटिहार- दुलालचंद गोस्वामी
  • मधेपुरा- दिनेशचंद्र यादव
  • मुंगेर- राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह
  • नालंदा- कौशलेंद्र
  • पूर्णिया- संतोष कुशवाहा
  • सुपौल- दिलेश्वर कामत
  • वाल्मीकिनगर- सुनील कुमार (कुशवाहा)

4 नए प्रत्याशियों को मिला मौका

  • शिवहर- लवली आनंद
  • सीतामढ़ी- देवेश चंद्र ठाकुर
  • सिवाय- राजलक्ष्मी कुशवाहा
  • किशनगंज- मास्टर मुजाही

जेडीयू ने किन प्रत्याशियों का टिकट काटा?

---विज्ञापन---
  • काराकाट – महाबली सिंह का टिकट कट गया है, क्योंकि यह सीट उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को चली गई।
  • गया- विजय मांझी का टिकट कट गया है, क्योंकि यह सीट जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को मिली है।
  • सीतामढ़ी – सुनील कुमार पिंटू का टिकट कट गया है। उनकी जगह पर दिनेश चंद्र ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है।
  • सिवान- कविता सिंह का नाम कट गया है। उनकी जगह पर राजलक्ष्मी कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: रोहिणी आचार्य और मीसा भारती लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, किसे कहां से मिला टिकट?

किस जाति को कितनी सीटें मिलीं?

जेडीयू ने 11 पिछड़ा और अति पिछड़ा जाति से आने वाले उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इसके साथ ही, 3 सवर्ण, 1 अल्पसंख्यक और 1 हरिजन को प्रत्याशी बनाया गया है। बता दें कि बिहार में कुल 40 विधानसभा सीटें हैं। सीट शेयरिंग के तहत इसमें से बीजेपी 17, जेडीयू 16, लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास 5, राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेंगी।

---विज्ञापन---

बीजेपी किन-किन सीटों पर लडे़गी चुनाव?

बीजेपी ने अभी तक अपने प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है। बीजेपी अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, उजियारपुर, बेगूसराय, नवादा, मधुबनी, महाराजगंज, सारण, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और सासाराम सीट पर चुनाव लड़ेगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: लालू यादव जिस सीट से पहली बार बने सांसद, अब वहीं से बेटी रोहिणी आचार्य लड़ सकती हैं चुनाव

First published on: Mar 24, 2024 12:58 PM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola