---विज्ञापन---

बिहार angle-right

रोहिणी आचार्य और मीसा भारती लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, किसे कहां से मिला टिकट?

Rohini Acharya Misa Bharti: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की दो बेटियां इस बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। रोहिणी आचार्य पहली बार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगी।

---विज्ञापन---

Rohini Acharya Misa Bharti: बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की दो बेटियां इस बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। पहली बार रोहिणी आचार्य चुनावी मैदान में होंगी, जबकि मीसा भारती तीसरी बार चुनाव लड़ने जा रही हैं। हालांकि, इसका औपचारिक ऐलान होना बाकी है।

सारण से पहली बार चुनाव लड़ेंगी रोहिणी आचार्य

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रोहिणी आचार्य पहली बार सारण सीट से चुनाव लड़ने जा रही हैं। यहां से बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी सांसद हैं। वहीं, मीसा भारती तीसरी बार पाटलिपुत्र से चुनाव लड़ेंगी। लालू यादव पहली बार 1977 में छपरा से लोकसभा सांसद चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने 2004 और 2009 में भी यहां से जीत दर्ज की थी।

---विज्ञापन---

पिता को दान कर दी थी किडनी

कुछ दिन पहले एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने एक फेसबुक पोस्ट कर कहा था कि सारण प्रखंड के समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं की हार्दिक इच्छा है कि रोहिणी आचार्य को सारण लोकसभा से राजद प्रत्याशी घोषित किया जाए। रोहिणी उस समय चर्चा में आईं, जब उन्होंने अपने पिता को अपनी किडनी दान कर दी थी।

---विज्ञापन---

ह भी पढे़ं: लालू यादव जिस सीट से पहली बार बने सांसद, अब वहीं से बेटी रोहिणी आचार्य लड़ सकती हैं चुनाव

---विज्ञापन---

मीसा भारती को दो बार लगातार मिली हार

पाटलिपुत्र सीट से मीसा भारती दो बार लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं और दोनों बार उन्हें बीजेपी के रामकृपाल यादव के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। मीसा भारती को पाटलिपुत्र सीट पर 2014 और 2019 में राम कृपाल यादव  ने हराया था। पिछले लोकसभा चुनाव की बात करें तो राम कृपाल यादव को 5,09,557 (47.28 फीसदी) वोट मिले थे, जबकि मीसा भारती ने 4,70,236 (43.63 फीसदी) वोट हासिल किया था। इस सीट पर कुल 57.23 फीसदी मतदान हुआ था।

यह भी पढ़ें:  लालू यादव के बाद मीसा भारती को भी इस सीट पर मिली हार, क्या 2024 में खत्म होगा BJP का वर्चस्व?

---विज्ञापन---

राजद ने चार सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान

इससे पहले, राष्ट्रीय जनता दल यानी राजद ने चार सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया है। इन सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को चुनाव होना है। जिन सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं, उनमें औरंगाबाद, जमुई, नवादा और गया शामिल हैं। राजद ने औरंगाबाद से अभय सिंह कुशवाहा, नवादा से श्रवण कुशवाहा, जमुई से अर्चना रविदास और गया से कुमार सर्वजीत को उम्मीदवार बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: जब मेघालय की जनता ने ‘ह‍िटलर’ को द‍िला दी जीत, चुनाव आयोग भी रह गया हैरान

First published on: Mar 23, 2024 10:56 AM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola