Imamganj Election Result 2025 Live: इमामगंज में दीपा कुमारी ने मारी बाजी, RJD के ऋतू प्रिया को 25856 वोटों से हराया

Imamganj Election Result 2025 Live Updates: बिहार की इमामगंज विधानसभा सीट के नतीजे सामने आ गए हैं. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) की दीपा कुमारी ने 25856 वोटों से शानदार जीत दर्ज की हैं. दीपा कुमारी को कुल 104861 वोट मिले. वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की ऋतू प्रिया चौधरी को 79005 वोट मिले.

Imamganj Vidhan Sabha Election Result 2025

इमामगंज विधानसभा चुनाव नतीजे

Imamganj Election Result 2025 Live Updates: बिहार की इमामगंज विधानसभा सीट के नतीजे सामने आ गए हैं. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) की दीपा कुमारी ने 25856 वोटों से शानदार जीत दर्ज की हैं. दीपा कुमारी को कुल 104861 वोट मिले. वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की ऋतू प्रिया चौधरी को 79005 वोट मिले. यह सीट पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का गढ़ रहा है. मांझी ने 2015 और 2020 के चुनाव में इमामगंज से जीत हासिल की थी. हालांकि, अब वो सांसद बन गए हैं. इसलिए उन्होंने अपनी बहू दीपा कुमारी को मैदान में उतारा था और दीपा ने जीत हासिल कर इमामगंज सीट पर हम पार्टी का कब्जा बनाए रखा है. 2015 और 2020 में भी यहां हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर का दबदबा देखने को मिला था.

विज्ञापन

इमामगंज विधानसभा सीट के उम्मीदवार

इमामगंज विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल की ऋतू प्रिया चौधरी और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर की दीपा मांझी के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला. इनके अलावा, इस सीट के लिए जन सुराज पार्टी के डॉक्टर अजीत कुमार और पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के बनारसी दास भी खड़े हुए थे.

विज्ञापन

इमामगंज विधानसभा सीट चुनाव 2025 के परिणाम

उम्मीदवार का नामपार्टीप्राप्त वोटस्थितिजीत का अंतर
दीपा कुमारीहिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM)1,04,861जीते25,856 वोट
ऋतू प्रिया चौधरीराष्ट्रीय जनता दल (RJD)79,005हारे

यहां पढे़ं सभी 243 सीटों के नतीजे…

पिछले दो विधानसभा चुनाव के आंकड़े

सालविजेता पार्टीविजेता प्रत्याशीविजेता के वोटप्रमुख प्रतिद्वंदी पार्टीप्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी
2015हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर (HAMS)जीतन राम मांझी79,389JD(U)उदय नारायण चौधरी
2020हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर (HAMS)जीतन राम मांझी78,762RJDउदय नारायण चौधरी

2015 के चुनावी आंकड़े

इमामगंज विधानसभा सीट के लिए 2015 में हुए चुनाव में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर पार्टी के जीतन राम मांझी का पलड़ा भारी रहा. उन्हें कुल 79,389 वोट मिले थे. उनके और JDU के उदय नारायण चौधरी के बीच जीत का अंतर 19.6% का रहा था. उदय नारायण को 2015 में इस सीट से 49,981 वोट मिले थे.

विज्ञापन

2020 के चुनावी आंकड़े

इमामगंज विधानसभा की सीट पर 2020 के चुनाव में HAM(S) के जीतन राम मांझी विधायक बने थे. उन्हें 78,762 वोट मिले थे. इस चुनाव में भी उनके सामने उदय नारायण चौधरी खड़े थे लेकिन इस बार वो RJD से खड़े हुए थे. उन्हें चुनाव में 62,728 मत प्राप्त हुए थे. मांझी 16034 वोट से चुनाव जीते थे.

LIVE UPDATES

Imamganj Election Result 2025 Live: इमामगंज में दीपा कुमारी ने मारी बाजी

इमामगंज विधानसभा सीट के नतीजे सामने आ गए हैं. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) की दीपा कुमारी ने 25856 वोटों से शानदार जीत दर्ज की हैं. दीपा कुमारी को कुल 104861 वोट मिले. वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की ऋतू प्रिया चौधरी को 79005 वोट मिले.

Imamganj Election Result 2025 Live: बिहार चुनाव 2025 के शरुआती रुझान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नतीजों का रुझान आ रहा है. रुझानों में एनडीए गठबंधन की पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है. वहीं, महागठबंधन की हालत खराब होती दिख रही है. एनडीए लगभग 200 सीटों पर जीतती नजर आ रही है, जबकि महागठबंधन करीब 40 पर सिमटी दिख रही है. बीजेपी ने एक सीट पर जीत भी दर्जकर ली है. केसरिया सीट शालिनी मिश्रा ने शानदार जीत हासिल की है.

Imamganj Election Result 2025 Live: दीपा कुमारी 12340 वोटों से आगे

इमामगंज में वोटों की गिनती जारी है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की दीपा कुमारी आगे चल रही हैं. उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल की ऋतू प्रिया चौधरी पर 12340 वोटों से बढ़त बनाए रखा है.

Imamganj Election Result 2025 Live: दीपा कुमारी आगे चल रही हैं

इमामगंज विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती रुझानों में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की दीपा कुमारी आगे चल रही हैं.

Imamganj Election Result 2025 Live: पिछली बार किसने मारी थी बाजी?

इमामगंज विधानसभा की सीट पर 2020 के चुनाव में HAM(S) के जीतन राम मांझी विधायक बने थे. उन्हें 78,762 वोट मिले थे. उन्होंने RJD के उदय नारायण चौधरी को हराया था. उन्हें चुनाव में 62,728 मत प्राप्त हुए थे. मांझी 16034 वोट से चुनाव जीते थे.

Imamganj Election Result 2025 Live: वोटों की गिनती जारी

बिहार के सभी 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. दोपहर तक स्थिति साफ हो जाएगी कि जनता ने किस गठबंधन की सरकार को चुना है.

Imamganj Election Result 2025 Live: कुछ देर में शुरू होगी मतगणना

इमामगंज विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल की ऋतू प्रिया चौधरी और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर की दीपा मांझी के बीच सीधा मुकाबला रहने वाला है. इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का दबदबा रहा है. मांझी ने 2015 और 2020 के चुनाव में इमामगंज से जीत हासिल की थी. हालांकि, अब वो सांसद बन गए हैं और इस बार उनकी बहू दीपा मांझी मैदान में उतरी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ