IITian को मुजफ्फरपुर की नाइट क्लब डांसर से हुआ प्यार, दुबई में नौकरी छोड़कर आया बिहार; आगे कहानी में ट्विस्ट है

Patna news, IITian, Dubai, MNC, bihar crime
विज्ञापन

Bihar Crime: दुबई में MNC में जॉब कर रहे एक IITian की अजब प्रेम कहानी सामने आई है। कहानी के मुताबिक, IITian को मुजफ्फरपुर की नाइट क्लब की डांसर से प्यार हो जाता है। इजहार के लिए IITian दुबई की नौकरी छोड़कर बिहार आ जाता है। इस दौरान वह कुछ ही दिनों में अपनी 15 साल की जमा पूंजी अपनी प्रेमिका पर उड़ा देता है। आगे की कहानी में ट्विस्ट है।

ट्विस्ट से पहले जरा कहानी को विस्तार से समझते हैं। IITian की पहचान 40 साल के हेमंत कुमार रघु के रूप में हुई है। हेमंत तमिलनाडु के तिरुवल्लूर ज़िले का रहने वाला है। रघु की अजब प्रेम की गजब कहानी उस वक्त सामने आई जब उसे उसके 3 साथियों के साथ एक महिला से 2.2 लाख रुपये चुराने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया। फिलहाल, वह अपने साथियों के साथ जेल में है।

विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आईआईटी-मद्रास केमिकल इंजीनियरिंग कॉलेज से हेमंत कुमार रघु ने ग्रैजुएशन किया था। पूछताछ में रघु ने बताया कि बार डांसर से प्यार के बाद जब वह मुजफ्फरपुर लौटा तो उसने अपनी प्रेमिका से नाइट क्लब की नौकरी छोड़ने को कहा। बदले में प्रेमिका ने उसे अपने घर रहकर जिंदगी गुजराने को कहा। रघु इसके लिए तैयार हो गया और दुबई की नौकरी छोड़ दी।

बिहार लौटा तो अपराध को बना लिया अपना पेशा

रघु के मुताबिक, प्रेमिका के नाइट क्लब की नौकरी छोड़ने के बाद उसने दुबई में मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़ दी। प्रेमिका के साथ आगे का जीवन गुजारने के लिए उसने अपने 15 साल की कमाई हुई जमापूंजी को उसपर खर्च कर दिया। जब सारे पैसे खत्म हो गए तो रघु ने कमाई के लिए अपराध को व्यवसाय के रूप में चुन लिया।

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर (पूर्व) के डीएसपी मनोज पांडेय ने बुधवार को बताया कि रघु ने मुजफ्फरपुर में अपराधियों के साथ एक नेटवर्क खड़ा किया। इसके बाद साथियों के साथ मिलकर रघु ने कई आपराधिक योजनाओं को अंजाम दिया। कुछ दिनों में IITian रघु पेशेवर अपराधी बन गया। पुलिस की पूछताछ में उसने जिले भर में कई अपराधों में शामिल होने की बात कबूल कर ली है।

और पढ़िए – ऑनलाइन गैम्बलिंग पर शिवराज सरकार सख्त, मध्य प्रदेश में बनाया जाएगा कानून

पांडे ने कहा कि रघु 11 अप्रैल को दर्ज लूट के एक मामले को सुलझाने के लिए निगरानी के दौरान पुलिस के रडार पर आया था। एक जांच दल ने माधोपुर के एक ईंट भट्ठे में गिरोह का पता लगाया। रघु उस कस्बे के मिठनपुरा में किराएदार के रूप में रह रहा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ