IGIMS के मेडिकल स्टूडेंट की मौत, छात्रों ने किया हंगामा; प्रबंधन पर लगाए ये गंभीर आरोप

बिहार के राजधानी पटना स्थित IGIMS में छात्र लगातार 12 घंटे से धरना दे रहे हैं। एक मेडिकल स्टूडेंटकी मौत के बाद छात्र आक्रोशित हैं। छात्रों का आरोप है कि मेडिकल स्टूडेंट को अस्पताल में बेड उपलब्ध नहीं करवाया गया। इसके चलते उनको निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। विस्तार से मामले के बारे में जानते हैं।

Bihar News

अमिताभ ओझा, पटना

विज्ञापन

बिहार की राजधानी पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) के निदेशक के आवास पर छात्रों का धरना बीते 12 घंटे से जारी है। छात्र-छात्राएं अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। मामला एक मेडिकल स्टूडेंट की मौत से जुड़ा है। छात्रों का आरोप है कि हादसे में घायल मेडिकल स्टूडेंट को इलाज के लिए आईजीआईएमएस लाया गया था, लेकिन यहां उनको बेड नहीं मुहैया करवाया गया। इसके चलते निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। मामले में अब छात्र मांग कर रहे हैं कि जब तक डायरेक्टर इन लोगों से मुलाकात नहीं करेंगे, तब तक इसी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठे रहेंगे। हालांकि प्रदर्शन की सूचना पर शास्त्री नगर थाने के अलावा कई अन्य इलाकों की पुलिस भी संस्थान में तैनात की गई है।

विज्ञापन

12 घंटे बाद भी नहीं मिले डायरेक्टर

पटना के एसडीएम और एसडीपीओ के अलावा कई अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पूरे परिसर को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया है। प्रदर्शन के 12 घंटे बीत जाने के बाद भी डायरेक्टर ने छात्रों से मुलाकात नहीं की है। पुलिस प्रशासन की ओर से भी उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई है। सूत्रों के मुताबिक किसी से भी डायरेक्टर का संपर्क नहीं हो पाया है। इसके कारण छात्र गुस्से में नजर आ रहे हैं। छात्रों का कहना है कि जब तक डायरेक्टर उन लोगों से नहीं मिलेंगे, वे प्रदर्शन जारी रखेंगे। चाहे शाम हो जाए या फिर रात, हम लोग इसी तरह विरोध जताते रहेंगे।

विज्ञापन

7 अप्रैल को हुआ था हादसा

मामला 7 अप्रैल का है, पटना के हारताली मोड़ के पास आईजीआईएमएस के सेकंड ईयर के छात्र अभिनव पांडे सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए आईजीआईएमएस लाया गया था। आरोप है कि उनको बेड नहीं दिया गया, जिसके कारण पारस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां इलाज के दौरान अभिनव पांडे की मौत हो गई थी। इसके बाद आईजीआईएमएस के तमाम मेडिकल स्टूडेंट्स ने आक्रोशित होकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्र डायरेक्टर बिंदी कुमार के सरकारी आवास के बाहर धरना दे रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ