हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

महाकुंभ से लौट रहे वाहन का भयानक एक्सीडेंट, एक परिवार के 3 की मौत

Horrible Accident Mahakumbh: महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं का मिर्जापुर में भयानक एक्सीडेंट हो गया, जिसमें एक ही परिवार के 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Horrible Accident Mahakumbh

Horrible Accident Mahakumbh: महाकुंभ में स्नान कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी की मिर्जापुर के मांडू बाजार के पास सामने से आ रही गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई। इस भयानक हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज से लिए पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्रयागराज से कुंभ स्नान कर लौट रहे अतरी पथरौरा गांव के एक ही परिवार से साथ ये दर्दनाक हादसा हुआ।

कब हुआ हादसा

दैनिक भास्कर में छपी रिपोर्ट के अनुसार, संगम नगरी प्रयागराज में महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ भयानक हादसा हो गया। अतरी के पथरौरा गांव के निवासी कुंभ में स्नान करने के लिए गए थे। स्नान कर लौट रहे सभी लोग चार पहिया वाहन से लौट रहे थे, कि मिर्जापुर के मांडू बाजार के पास सामने से आ रहे दूसरे चार चार पहिया वाहन से उसकी टक्कर हो गई।

यह भी पढ़ें: Maha Kumbh में भीषण नाव हादसे में बचीं 7 जिंदगियां, भोले बाबा के आशीर्वाद से टला संकट

विज्ञापन

3 की गई जान 2 घायल

हादसा इतना भयानक था कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे एक ही परिवार के तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। ये घटना मंगलवार यानी 11 फरवरी को हुई। घटना में इंद्रजीत सिंह (65) उनके बेटे राजीव कुमार सिंह (30) और कृष्ण कुमार सिंह (58) की तो जान चली गई और कृष्ण कुमार सिंह की पत्नी श्यामा देवी व इंद्रजीत सिंह की पत्नी उर्मिला देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

6 साल का बच्चा बच्चा सुरक्षित

हादसा इतना भयानक था कि लोगों की जान चली गई, लेकिन भगवान का चमत्कार देखो की इंद्रजीत सिंह का 6 साल का पोता शिवांशु कुमार बच गया और उसे खरोंच भी नहीं आई। इस भयानक हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक इंद्रजीत सिंह के फोन से उनके परिवार वालों को सूचित किया। जैसे ही परिजनों को इस हादसे की जानकारी मिली तो वो वहां पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बुधवार को परिवार वालों को शव सौंप दिए जाएंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Watch: महाकुंभ से लौट रही बस के साथ भीषण हादसा, 7 तीर्थयात्रियों की मौत, बस और ट्रक में भयानक टक्कर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola