Maha Kumbh में भीषण नाव हादसे में बचीं 7 जिंदगियां, भोले बाबा के आशीर्वाद से टला संकट

Mahakumbh Horrific Boat Accident: प्रयागराज महाकुंभ में एक भयानक नाव हादसा हुआ जिसमें 2 लोगों के गायब होने की खबर है। जिनकी तलाश जारी है।

Mahakumbh Horrific Boat Accident

Mahakumbh Horrific Boat Accident

विज्ञापन

Mahakumbh Horrific Boat Accident: प्रयागराज महाकुंभ (Mahakumbh) में संगम पर एक नाव पलट गई जिसमें 9 लोग सवार थे। लोगों को डूबते हुए देख सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मियों  और गोताखोरों ने 7 लोगों को तो बचा लिया। लेकिन 2 लोगों का कुछ पता नहीं चला है, जिनकी तलाश जारी है। ऐसा पहली बार नहीं है कि महाकुंभ में भयानक हादसा हुआ हो। इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है कभी आग लगी तो कभी नाव पलटी। हालांकि इस हादसे में गनीमत ये रही कि भोले बाबा के आशीर्वाद से 7 बड़ा हादसा होने से टल गया।

कब हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ में संगम पर मंगलवार को हुआ। एक नाव में 9 लोग सवार थे जो त्रिवेणी संगम पर स्नान करने के लिए जा रहे थे। तभी अचानक से नाव पलट गई और सारे के सारे श्रद्धालु गंगा नदी में डूबने लगे। ऐसा होते देख पुलिस के जवानों और गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए 7 लोगों को तो बचा लिया। वहीं मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस ठेकेदार सुरेश कुमार अग्रवाल व उनकी रिश्तेदार ललिता का कुछ पता नहीं चला। पानी से निकालने के बाद लोगों को पास के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज किया गया।

विज्ञापन

लापता की तलाश जारी

हालांकि 7 लोगों को तो जल पुलिस और गोताखोरों की मदद से बचा लिया गया। लेकिन जो 2 डूबने की वजह से लापता हो गए हैं उनकी तलाश जारी है। दोनों को जल पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ढूंढ रही है। सूत्रों के अनुसार, सुरेश कुमार अग्रवाल एमईएस में ठेकेदार हैं जो देहरादून के रहने वाले हैं। पता चला है कि सुरेश अपने साथ पत्नी उषा देवी, दोस्त महावीर, बृजलाल,  सुरेश चंद्र, गीता देवी को भी ले गए थे, जो भोले बाबा की कृपा से बच गए।

कैसे हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि इस ये भयानक हादसा प्रयागराज के अरैल घाट पर हुआ था। जब सभी श्रद्धालु त्रिवेणी संगम पर स्नान के लिए जा रहे थे तो अचानक से पानी का बहाव तेज हो गया। चप्पु वाली नाव का बैलेंस तेज बहाव में बिगड़ गया और वो पलट गई। श्रद्धालुओं की गलती ये रही की उन्होंने लाइफ जैकेट को उतारकर नाव पर रख दिया था, जिस वजह से वो अपने आपको बचा नहीं पा रहे थे। अगर सभी ने नियमों का पालन किया होता और लाइफ जैकेट पहना होता तो शायद ऐसा न होता।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ