चिराग पासवान के इलाके में लालू यादव की पार्टी के नेता की गोली मारकर हत्या

Hajipur Murder Case: वारदात के दौरान मृतक घर के पास कपड़े की दुकान पर बैठे थे, इस दौरान बाइक सवार तीन बदमाश आए और उन्हें गोली मार दी।

पंकज राय
विज्ञापन

Hajipur Murder Case: बिहार के हाजीपुर में मंगलवार को राजद पार्टी से वार्ड पार्षद पंकज राय की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बता दें हाजीपुर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का संसदीय क्षेत्र है।

पुलिस को आपसी रंजिश का शक

पुलिस के अनुसार हत्या के कारणों के बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है। परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में ये मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। फिलहाल किसी बात की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। वहीं, घटना से परिजनों में रोष है, परिजनों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Advertisment

पंकज के लगी थी 3 गोलियां

जानकारी के अनुसार वारदात के समय पंकज राय अपने घर के पास स्थित कपड़े की एक दुकान पर बैठे हुए थे। इस दौरान बाइक सवार तीन बदमाश आए। इससे पहले की पंकज कुछ समझ पाते बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। हमलावर कई राउंड फायरिंग कर फरार हो गए। हमले में पंकज को 3 गोली लगी थी। गंभीर हालत में उन्हें हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन

मृतक ने की थी सुरक्षा की मांग

पहले तो परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही शव ले जाने की जिद करने लगे। लेकिन बाद में पुलिस अधिकारियों के समझाने पर मामला शांत हुआ। परिजनों का आरोप है कि पंकज को अपनी जान का खतरा था। दावा है कि उसने कुछ समय पहले पुलिस से सुरक्षा की मांग भी की थी। लेकिन अभी तक उन्हें कोई सुरक्षाकर्मी नहीं मिला था। आज बदमाशों ने उनकी सरे राह गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ