Goh Vidhan Result 2025 Live: करीबी मुकाबले में RJD की जीत, अमेंद्र कुमार ने BJP के डॉ. रणविजय कुमार को दी शिकस्त

Goh Election Result 2025 Live Updates: गोह विधानसभा सीट के चुनावी नतीजे सामने आ गए हैं. RJD के उम्मीदवार अमेंद्र कुमार ने कुल 93243 वोट हासिल कर जीत दर्ज की और अपनी पार्टी का दबदबा बरकरार रखा. उन्होंने BJP के उम्मीदवार डॉ रणविजय कुमार को 3961 वोटों के अंतर से हराया.

GOH

Goh Election Result 2025 Live Updates: गोह विधानसभा सीट के चुनावी नतीजे सामने आ गए हैं और इस बार भी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपना दबदबा बनाए रखा. RJD के उम्मीदवार अमेंद्र कुमार ने कुल 93,243 वोट हासिल किए और अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के डॉ. रणविजय कुमार को 3,961 मतों के अंतर से हराया. रणविजय कुमार को कुल 89,282 वोट मिले. दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में RJD ने बाजी मार ली.

विज्ञापन

गोह विधानसभा उम्मीदवारों पर एक नजर

गोह विधानसभा सीट से आरजेडी ने अमरेंद्र कुश्वाहा को मैदान में उतारा था, जबकि भाजपा ने रनविजय सिंह को टिकट दिया था. दोनों पार्टियों ने इस बार गोह विधानसभा में नया उम्मीदवार घोषित किया था.

विज्ञापन

साल 2020 में इस सीट से आरजेडी के भीम सिंह ने कामयाबी हासिल की थी. उन्होंने बीजेपी के मनोज कुमार शर्मा को हराया था. भीम सिंह को 81, 410 वोट मिले थे, जबकि मनोज ने 45,792 वोट हासिल किए थे. हालांकि. इसके बाद भी भीम सिंह का टिकट आरजेडी ने काट दिया और इस बार मैदान पर अमरेंद्र कुश्वाहा को उतार दिया.

गोह विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम

उम्मीदवार का नामपार्टीप्राप्त वोटस्थितिजीत का अंतर
अमेंद्र कुमारराष्ट्रीय जनता दल (RJD)93,243विजेता3,961 वोट
डॉ. रणविजय कुमारभारतीय जनता पार्टी (BJP)89,282उप-विजेता

यहां पढे़ं सभी 243 सीटों के नतीजे…

विज्ञापन

गोह विधानसभा चुनाव परिणाम (2020)

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकुल वोटनेतृत्व (वोटों से)वोट शेयर (%)
भीम सिंहराष्ट्रीय जनता दल (राजद)81,41035,61844.07%
मनोज कुमार शर्माभारतीय जनता पार्टी (भाजपा)45,792—24.79%
डॉ. रणविजय कुमारराष्ट्रीय लोक समता पार्टी (बीएलएसपी)44,050—23.85%

वहीं, साल 2015 में मनोज कुमार ने इस सीट पर कब्जा जमाया था. उन्होंने जेडीयू के डॉक्टर रणविजय कुमार को 7,672 वोटों से हराया था. मनोज को 53,615 वोट मिले थे, जबकि रणविजय कुमार को 45,943 वोट मिले थे.

विज्ञापन

गोह विधानसभा चुनाव परिणाम (2015)

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकुल वोटनेतृत्व (वोटों से)वोट शेयर (%)
मनोज कुमारभारतीय जनता पार्टी (भाजपा)53,6157,67235%
डॉ. रणविजय कुमारजनता दल (यूनाइटेड) (जदयू)45,943—30%
सुरेश प्रसाद यादवभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई)18,951—12%

विज्ञापन

अनुसूचित जातियों का बोलबाला

गोह विधानसभा सीट पर अनुसूचित जातियों का बोलबाला रहा है. करीब 20.72 फीसदी यहां पर अनुसूचित जातियां और लगभग 8.4 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता रहते हैं. विधानसभा 2020 चुनाव में गोह में 3,08,689 पंजीकृत मतदाता थे, जिसमें 59.92 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था.

LIVE UPDATES

Goh Vidhan Result 2025 Live: RJD के अमेंद्र कुमार ने मारी बाजी

गोह विधानसभा सीट के चुनावी नतीजे सामने आ गए हैं और राष्ट्रीय जनता दल ने अपना कब्ज बरकरार रखा है. RJD के उम्मीदवार अमेंद्र कुमार ने कुल 93243 वोट हासिल कर जीत दर्ज की. उन्होंने BJP के उम्मीदवार डॉ रणविजय कुमार को 3961 वोटों के अंतर से हराया. रणविजय को कुल 89282 वोट मिले.

Goh Vidhan Result 2025 Live: बिहार चुनाव 2025 के शरुआती रुझान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नतीजों का रुझान आ रहा है. रुझानों में एनडीए गठबंधन की पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है. वहीं, महागठबंधन की हालत खराब होती दिख रही है. एनडीए लगभग 200 सीटों पर जीतती नजर आ रही है, जबकि महागठबंधन करीब 40 पर सिमटी दिख रही है. बीजेपी ने एक सीट पर जीत भी दर्जकर ली है. केसरिया सीट शालिनी मिश्रा ने शानदार जीत हासिल की है.

Goh Vidhan Result 2025 Live: RJD ने अमरेंद्र कुश्वाहा आगे

गोह विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, RJD के अमरेंद्र कुश्वाहा आगे चल रहे हैं. BJP ने रणविजय कुमार पीछे चल रहे हैं.

Goh Vidhan Result 2025 Live: पिछली बार किसने मारी थी बाजी?

साल 2020 में इस सीट से आरजेडी के भीम सिंह ने जीत हासिल की थी. उन्होंने बीजेपी के मनोज कुमार शर्मा को हराया था. भीम सिंह को 81, 410 वोट मिले थे, जबकि मनोज ने 45,792 वोट हासिल किए थे.

Goh Vidhan Result 2025 Live: वोटों की गिनती जारी

बिहार के सभी 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. दोपहर तक स्थिति साफ हो जाएगी कि जनता ने किस गठबंधन की सरकार को चुना है.

Goh Vidhan Result 2025 Live: गोह में BJP और RJD में कड़ा मुकाबला

गोह विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल के बीच सीधा मुकाबला है. इस बार मैदान पर RJD ने अमरेंद्र कुश्वाहा को उतार है, जबकि BJP ने रणविजय कुमार को टिकट दिया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ