अमिताभ कुमार ओझा, पटना: क्या सचमुच बिहार मे जंगलराज (Bihar Law and Order) लौट है? बिहार की राजधानी पटना में बेटियों के साथ जो घिनौनी वारदात हुई है। यहां दिनदहाड़े हथियार के बल पर कॉलेज की बस मे घुसकर छात्राओं के साथ गलत हरकत की गई और बस से उतारकर अपहरण की भी कोशिश की गई। उनके कपडे फाड़ डाले गए। उनके प्राइवेट पार्ट पर प्रहार किया गया। सबसे हैरत की बात की ये है इतनी बड़ी घटना पर कार्रवाई की बजाये पुलिस प्रशासन इसे दबाने की पुरजोर कोशिश में जुटी है।
और पढ़िए –PM Modi In Dausa: पहले बदला रैली का स्थान और अब पोस्टरों से गायब किरोड़ी लाल की फोटो, जानें पूरी खबर
सुशासन पर सवाल
पूरा मामला पटना पुलिस मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर मनेर थाना का छितनावा गांव का है। यहां के अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन कॉलेज (Ambedkar Institute of Higher Education Centre) में नर्सिंग की पढ़ाई करने पुरे बिहार से लड़किया आती हैं, लेकिन आज का नजारा देखिए एके 47 और इंसासा से लैस महिला और पुरुष पुलिस कर्मी की मौजूदगी के बीच क्लास चल रहा है। कॉलेज परिसर मे हथियार बंद पुलिस कर्मियों की चहल कदमी है।
बस से उतारने की कोशिश की, प्राइवेट पार्ट पर प्रहार किया
घटना 1 फ़रवरी 2023 की है। शाम 4 बजे कॉलेज की बस से करीब 30 से 35 छात्राएं लौट रही थी. जैसे ही कॉलेज से कुछ आगे बस बढ़ी करीब दो दर्जन की संख्या मे हथियारबंद अपराधियों ने बस को रोक लिया और बस में घुस गए और लड़कियों को जबरन बस से उतारने लगे। इस दौरान जब ड्राइवर ने बस को आगे बढ़ाया तो बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी। सभी युवक नशे में थे। लड़कियों के साथ छेड़खानी करने लगे और उनके कपड़ों को फाड़ने लगे। कई लड़कियों ने विरोध किया तो उन्हें रड से पीट दिया। इसी क्रम में कई लड़कियों को चोटें आई।
एके 47 और इंसास के साये मे हो रही पढ़ाई
इस घटना के बाद खौफ का साया इस कदर है कि 80 फीसदी के करीब छात्राओं कॉलेज आना बंद कर दी है। जो आ रही हैं वह भी डर-डर कर कॉलेज पहुंच रही हैं। इस निजी कॉलेज में पढ़ाने वाले शिक्षक, जो दूसरे प्रदेशों से बिहार की छात्राओं को ट्रेंड करने आईं हैं, वो भी डरी हुई हैं। उनका कहना है कि ये डर तब तक रहेगा, जब तक दोषियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर लेती। अब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, पुलिस की मौजूदगी में पढ़ाई हो रही है। पढ़ाने के लिए AK 56 और इंसास रायफल के साए में उन्हें पढ़ाया जा रहा है।
बड़ी तादाद में छात्रों ने बंद किया कॉलेज आना
बाबजूद इसके अभिभाक इन्हें कॉलेज भेजना नहीं चाहते हैं लेकिन हिम्मत कर कर पढ़ाई को जारी रखने के लिए छात्राएं कॉलेज पहुंच रही हैं। यही नहीं स्कूल प्रशासन जब केस करता है तो बदमाशों द्वारा कॉलेज में हमला कर दिया जाता है। फायरिंग किया जाता है। इतना ही नहीं छात्राओं के साथ अभद्रता भी जाता है। यही वजह है कि कॉलेज प्रशासन ने मनेर थाने में इसकी लिखित शिकायत दी है और इसी शिकायत के बाद लगातार हो रही घटना को देखते हुए पुलिस ने कॉलेज को सुरक्षा प्रदान किया और AK 56 और इंसास के निगरानी में बच्चों की पढ़ाई करवाई जा रही है। बच्चों के आने के समय और जाने के समय पुलिस की निगरानी रहती है।
और पढ़िए –IPS Vikas Vaibhav Controversy: नीतीश के नौकर शाह इतने बेलगाम क्यों ?
दहशत में प्रबंधन, बंद कर देंगे संस्था
इस घटना को दस से ज्यादा दिन बीत चुके है लेकिन घटना को याद कर आज भी इस संस्थान का हर शख्स डरा हुआ है सहमा हुआ है। संस्थान के निदेशक कौशल गिरी घटना के बारे मे बताते हुए कांप जाते हैं। पिछले 12 वर्षो से संस्थान चला रहे है लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है। उनका कहना है कि छात्र और छात्राओं को डर मुक्त पढ़ाई देने का प्रयास हमारी जारी है। हमने पुलिस के पास गुहार लगाई है थोड़ी सुरक्षा मिली है और सुरक्षा की जरूरत है ताकि पढ़ाई सुचारू तरीके से चल सके। जो बच्चियां हमारे कॉलेज में नहीं आ रही है उन्हें भी लाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही इनका कहना है कि हमारे बच्चों और बच्चों की सुरक्षा है और इसके लिए जो कुछ करना पड़ेगा कॉलेज प्रशासन करेगी। अगर स्थिति नहीं सुधरी तो डर के साए में कॉलेज चलाना मुस्किल होगा और इसे बंद करना होगा। क्योंकि सुरक्षा भले ही मिली हो लेकिन अभी तक अपराधियों की गिरफ़्तारी नहीं हुई है।
संस्थान के प्रबंधन ही नहीं बल्कि छितनावा के स्थानीय मुखिया भी मानते है की ऐसी घटना पहले कभी नहीं हुई। मुखिया के अनुसार ये सभी 18 से 20 उम्र के युवक है जो नशेड़ी है। गांजा स्मैक आदि के आदि है इनके द्वारा ही ऐसी घटना की गई है। लांकि प्रशासन की सख़्ती के बाद सभी फरार है।
एडीजी कहते है घटना की जानकारी नहीं
बरहाल पुलिस के एके-47 की निगरानी में पढ़ाई जारी है और पुलिस उन दोषियों की भी तलाश कर रही है लेकिन अभी तक कोई पकड़ में नहीं आया है जिसकी वजह से कॉलेज के छात्र और छात्राओं में डर बना हुआ। हद तो यह है की जब इस घटना के बारे मे पुलिस मुख्यालय मे एडीजी जीतेन्द्र गंगवार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। पता करके बताएंगे।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
17 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
18 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines