CM Ashok Gehlot: रिटायरमेंट तो मैं अंतिम सांस तक नहीं लूंगा, कांग्रेस अध्यक्ष बनते तो होता गर्व- सीएम

CM Ashok Gehlot Gave Big Relief To Farmer

CM Ashok Gehlot: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने शनिवार को बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने निजी चैनल को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि अगर वे कांग्रेस के अध्यक्ष बनते तो उन्हें गर्व होता। सीएम से कई गुना बड़ा पद कांग्रेस अध्यक्ष का होता है। वो चैप्टर क्लोज हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम सांस तक नहीं लूंगा रिटायरमेंट

बजट पेश करने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए सीएम गहलोत ने कहा कि रिटायरमेंट तो मैं अंतिम सांस तक नहीं लूंगा। आज 50 साल राजनीति में हो गए। मैं 20 साल की उम्र मेे राजनीति में आ गया था। इसके बाद मैंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। हाईकमान ने मुझे हमेशा मौका दिया।

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने विश्वास करके मुझे सीएम बनाया। कुछ सोचकर ही बनाया होगा। तीन-तीन बार सीएम बना हूं। कांग्रेस हाईकमान ने तीसरी बार मुख्यमंत्री के तौर पर मेरा नाम तय किया।

विज्ञापन

जनता हमारी माई-बाप

विधानसभा चुनाव में नेतृत्व के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरा अपना काम करने का तरीका यह है कि मन लगाकर काम करते जाओ। मैं बहुत दिल लगाकर काम करता हूं। जनता माई-बाप है। वह तय करेगी कि सरकार किसकी बने और कौन सीएम बने। इस बार लग रहा है कि जनता हमें फिर से मौका देगी।

विज्ञापन

राहुल गांधी देश के लिए सोचते हैं

अडाणी पर संसद में राहुल गांधी के दिए बयान पर उन्होंने कहा कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। वह व्यक्ति देश के लिए सोचता है। हर चीज के बारे में जानता है। जहां तक मैं समझ पाया हूं राहुल गांधी के बयान की मंशा अलग है। उनके कहने का मतलब यह है कि देश में अमीर और गरीब के बीच खाई नहीं बढ़नी चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ