Ghosi Elections Result 2025 Live: JDU के ऋतुराज कुमार की बड़ी जीत, CPI(ML) को मिली रामबली सिंह को करारी शिकस्त

Ghosi Elections Result 2025 Live Updates: घोसी विधानसभा सीट के नतीजे सामने आ चुके हैं. जनता दल यूनाइटेड (JDU) के ऋतुराज कुमार ने 80740 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है. पिछली बार भारी मतों से चुनाव जीतने वाले भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के रामबली सिंह यादव को करारी हार का सामना करना पड़ा है.

GHOSI

Ghosi Elections Result 2025 Live Updates: बिहार की घोसी विधानसभा सीट के चुनावी नतीजे सामने आ चुके हैं और इस बार का मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा. जनता दल यूनाइटेड (JDU) के उम्मीदवार ऋतुराज कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की. उन्हें कुल 80,740 वोट मिले. वहीं, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी–लेनिनवादी) यानी CPI(ML) के उम्मीदवार रामबली सिंह यादव जो पिछली बार भारी मतों से चुनाव जीतकर आए थे, लेकिन इस बार करारी झेलना पड़ा. उन्हें 68,811 वोट ही मिले. ऋतुराज कुमार ने रामबली सिंह को 11,929 वोटों के अंतर से पराजित किया.

विज्ञापन

घोसी विधानसभा उम्मीदवारों की सूची

घोसी सीट के लिए सीपीआईएमएल से राम बाली सिंह यादव और जनता दल यूनाइटेड से ऋतुराज कुमार मैदान में थे. दोनों के बीच चुनाव के दौरान कड़ी टक्कर देखने को मिली. रामबाली सिंह ने घोसी विधानसभा सीट से पिछले विधानसभा चुनाव में बाजी मारते हुए जेडीयू के राहुल कुमार को हराया था. ऐसे में अब साल 2025 चुनाव में जेडीयू ने राहुल कुमार का टिकट काटकर ऋतुराज कुमार को मैदान में उतारा था. साल 2020 में राम बाली सिंह को 74,712 वोट मिले थे, जबकि राहुल कुमार को 57, 370 वोटों से संतुष्ट होना पड़ा था.

विज्ञापन

घोसी विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम

उम्मीदवार का नामपार्टीप्राप्त वोटस्थितिजीत का अंतर
ऋतुराज कुमारजनता दल यूनाइटेड (JDU)80,740विजेता11,929 वोट
रामबली सिंह यादवभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी–लेनिनवादी) – CPI(ML)68,811उप-विजेता—

यहां पढे़ं सभी 243 सीटों के नतीजे…

घोसी विधानसभा चुनाव परिणाम (2020)

विज्ञापन
उम्मीदवार का नामपार्टीकुल वोटनेतृत्व करनावोट शेयर
राम बली सिंह यादवभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन) (सीपीआई(एमएल)(एल))74,71217,33349.07%
राहुल कुमारजनता दल (यूनाइटेड) (जदयू)57,379—37.68%
राकेश कुमार सिंहलोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी)4,762—3.13%

वहीं, विधानसभा 2015 चुनाव में कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा ने जेडीयू की टिकट पर घोसी विधानसभा सीट पर कब्जा जमाया था. उन्होंने हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के उम्मीदवार राहुल कुमार को 21,625 वोट से हराया था. कृष्ण नंदन प्रसाद को 67, 248 वोट मिले थे, जबकि राहुल को 45, 623 वोट मिले थे.

घोसी विधानसभा चुनाव परिणाम (2015)

विज्ञापन
उम्मीदवार का नामपार्टीकुल वोटनेतृत्व करनावोट शेयर
कृष्ण नंदन प्रसाद वर्माजनता दल (यूनाइटेड) (जदयू)67,24821,62548%
राहुल कुमारहिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) (एचएएमएस)45,623—32%
राम बली यादवभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन) (सीपीआई(एमएल)(एल))10,894—8%

अनुसूचित जातियों का बोलबाला

घोसी विधानसभा में अनुसूचित जातियों की संख्या काफी अहम है, जो कुल मतदाताओं का लगभग 19.93% है, जबकि मुस्लिम मतदाता केवल 4.3% हैं. अनुसूचित जातियां इस सीट पर अहम रोल अदा करती हैं. घोसी विधानसभा पूरी तरह से ग्रामीण क्षेत्र है. विधानसभा चुनाव 2020 में यहां के मतदाताओं की कुल संख्या 2,62,439 थी, जिनमें से 58.11% लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था.

LIVE UPDATES

Ghosi Elections Result 2025 Live: घोसी में JDU के ऋतुराज कुमार ने CPIML उम्मीदवार को हराया

घोसी विधानसभा सीट के नतीजे सामने आ चुके हैं. जनता दल यूनाइटेड (JDU) के ऋतुराज कुमार ने 80740 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के रामबली सिंह यादव को करारी हार का सामना करना पड़ा है. पिछली बार भारी मतों से चुनाव जीतने वाले रामबली सिंह को इस बार 68811 वोट मिले. JDU के ऋतुराज कुमार ने उन्हें 11929 वोटों के अंतर से हराया.

Ghosi Elections Result 2025 Live: बिहार चुनाव 2025 के शरुआती रुझान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नतीजों का रुझान आ रहा है. रुझानों में एनडीए गठबंधन की पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है. वहीं, महागठबंधन की हालत खराब होती दिख रही है. एनडीए लगभग 200 सीटों पर जीतती नजर आ रही है, जबकि महागठबंधन करीब 40 पर सिमटी दिख रही है. बीजेपी ने एक सीट पर जीत भी दर्जकर ली है. केसरिया सीट शालिनी मिश्रा ने शानदार जीत हासिल की है.

Ghosi Elections Result 2025 Live: CPMIL के रामबली सिंह यादव आगे

घोसी विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, CPIML राम बाली सिंह आगे चल रहे हैं. JDU के ऋतुराज कुमार पीछे हैं.

Ghosi Elections Result 2025 Live: पिछली बार किसने मारी थी बाजी?

2020 के बिहार चुनाव में घोसी विधानसभा सीट से राम बाली सिंह ने जीत दर्ज की थी. चुनाव में उन्हें 74,712 वोट मिले थे, जबकि राहुल कुमार को 57, 370 वोटों से संतुष्ट होना पड़ा था.

Ghosi Elections Result 2025 Live: वोटों की गिनती जारी

बिहार के सभी 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. दोपहर तक स्थिति साफ हो जाएगी कि जनता ने किस गठबंधन की सरकार को चुना है.

Ghosi Elections Result 2025 Live: CPIML और JDU के बीच काटें की टक्कर

घोसी विधानसभा सीट पर CPIML और JDU के बीच काटें की टक्कर देखने को मिलने वाला है. सीपीआईएमएल से राम बाली सिंह यादव मैदान में हैं, जबकि जनता दल यूनाइटेड से ऋतुराज कुमार मैदान में हैं. दोनों के बीच पिछले चुनाव में भी कड़ी टक्कर देखने को मिली थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ