---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Gaya News: डुमरिया में मिले कोरोना के 5 नए संक्रमित, कुल संख्या पहुंची 17

सादत अनवर, गया: बिहार के गया में कोरोना वायरस फिर से अपने पांव पसार रहा है। गया के ग्रामीण क्षेत्र डुमरिया में  मंगलवार को कोरोना के नए 5 संक्रमित मरीज मिले हैं। अब यहां कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 17 हो गई है। वहीं, संक्रमण बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। मंगलवार […]

---विज्ञापन---

सादत अनवर, गया: बिहार के गया में कोरोना वायरस फिर से अपने पांव पसार रहा है। गया के ग्रामीण क्षेत्र डुमरिया में  मंगलवार को कोरोना के नए 5 संक्रमित मरीज मिले हैं। अब यहां कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 17 हो गई है। वहीं, संक्रमण बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।

मंगलवार को नए 5 कोरोना संक्रमित मरीजों की आरटीपीसीआर जांच की गई। जांच में पॉजिटिव होने पर सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। संक्रमित पाए गए लोगों में खासी-बुखार के लक्षण मिले है। संक्रमित मरीज गया जिले के ही रहने वाले हैं।

---विज्ञापन---

व्यवस्था का जायजा 

सिविल सर्जन रंजन सिंह ने खुद कोरोना वार्ड का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सोमवार को दर्जन भर लोगों का आरटीपीसीआर जांच किया गया था। मंगलवार को इसकी रिपोर्ट आई है, जिसमें पांच पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को आइसोलेट किया गया है। इनमें से किसी की भी स्थिति गंभीर नहीं है। सिविल सर्जन ने बताया कि कोरोना को लेकर पैनिक होने की जरूरत नहीं है। जानकारी के मुताबिक जांच में 12 विदेशी पॉजिटिव मिले थे और अब 5 लोग गया के रहने वाले संक्रमित मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 17 हो गई है।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 27, 2022 09:39 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola