बिहार के वैशाली में डबल मर्डर, छुट्टी पर आए सेना के जवान को मारी गोलियां, पिता को भी किया छलनी, जानें क्या है विवाद?

Double Murder in Vaishali: बिहार में दोहरे हत्याकांड से दहशत फैल गई है। आज सुबह एक युवक और उसके पिता को गोलियों से छलनी कर दिया है। वारदात मामूली विवाद के चलते अंजाम दी गई और हत्याएं करके आरोपी फरार हो गए।

double murder in bihar

हत्याओं के बारे में पता चलते ही पुलिस के साथ सेना भी मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

बिहार के वैशाली जिले में आज सुबह डबल मर्डर होने से सनसनी फैल गई। बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासो गांव में पिता और पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। विवाद रास्ते को लेकर हुआ था और हत्याएं करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतकों की पहचान 60 वर्षीय मुनारिक राय और 35 साल के बेटे जितेंद्र कुमार के रूप में हुई। जितेंद्र भारतीय सेना में जवान है और छुट्टी पर आया हुआ था। पूछताछ करके आरोपियों की पहचान पुलिस ने कर ली है।

विवाद में फंसीं मैथिली ठाकुर, युवक ने लगाए धमकाने और अपशब्द बोलने के आरोप, जानें क्यों भड़कीं अलीनगर BJP विधायक?

विज्ञापन

गाली गलौज करते हुए चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

मृतकों के परिजनों ने पुलिस का बताया कि परिवार अभी जगा ही था और चाय नाश्ता चल रहा था कि अचानक आरोपी आए। वे गाली गलौज करने लगे और देखते ही देखते फायरिंग करने लगे। परिवार के लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे, लेकिन जितेंद्र और उसके पिता मुनारिक को गोलियां लग गईं। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और फिर आरोपी मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़े आए और पुलिस को वारदात की सूचना दी।

जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहा था विवाद

मृतकों के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वारदात को भतीजे ने अंजाम दिया है। मृतक मुनारिक का भाई के परिवार के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद लंबे समय से था और रास्ते को लेकर था। पिछले दिनों भी दोनों परिवारों की लड़ाई हुई थी। रंजिशन आज गोलियां मारकर मुनारिक और जितेंद्र की हत्या कर दी गई है। वारदात अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए, लेकिन पुलिस को उन्हें तलाश कर कड़ी सजा देनी चाहिए, मृतकों को इंसाफ चाहिए।

विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही पुलिस

पुलिस के अनुसार, आज सुबह कंट्रोल रूम में फोन आया कि गांव में गोलियां चली हैं। मौके पर पहुंचे तो 2 लोगों की हत्या की खबर मिली। पुलिस टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की शिकायत पर भतीजे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्दी ही उन्हें पकड़कर मामले का खुलासा किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ