विवाद में फंसीं मैथिली ठाकुर, युवक ने लगाए धमकाने और अपशब्द बोलने के आरोप, जानें क्यों भड़कीं अलीनगर BJP विधायक?

Maithili Thakur: सौम्य स्वभाव को लेकर जनता में मशहूर BJP की विधायक मैथिली ठाकुर एक विवाद में फंस गई हैं। उन्होंने एक युवक को अपना रौद्र रूप दिखाया, जिससे जुड़ा एक ऑडिया सामने आया है। खुद युवक ने मीडिया को आपबीती सुनाई और घटनाक्रम के बारे में बताया।

Maithili Thakur

मैथिली ठाकुर अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं।

बिहार के दरभंगा जिले के अलीनगर से BJP विधायक और मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर एक विवाद में फंस गई हैं। उनका एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक युवक को धमकाते हुए और अपशब्द बोलते हुए सुनी जा सकती हैं। हालांकि News24 वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन मीडिया ने जब मामले पर विधायक मैथिली से बात करके उनका पक्ष जाने का प्रयास किया तो संपर्क नहीं हो पाया, क्योंकि उनका फोन स्विच ऑफ यानी बंद आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित युवक ने मीडिया को सुनाई आपबीती

सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो के अनुसार, मैथिली ने अपने ही विधानसभा क्षेत्र के गौतम झा नामक युवक को फोन पर धमकाया। गौतम ने खुद मीडिया को मामले के बारे में बताया और मैथिली से बातचीत का ऑडियो भी सुनाया। गौतम ने बताया कि विधायक मैथिली ने उन्हें पागल आदमी, खच्चर, बुड़बक और बदतमीज कहा। उन्होंने कहा कि तुम तो अलीनगर में रहने के लायक ही नहीं हो, तुम अपने इलाके के लिए कलंक हो। तुम्हारा दिमाग ठीक नहीं है, अगर अब ऐसा काम किया और जनता की संवेदनाओं के साथ खिलवाड़ किया तो हम तो जो करेंगे वो करेंगे ही, भगवान भी तुम्हें माफ नहीं करेगा।

रात 11 बजे विधायक ने युवक को फोन किया

गौतम झा अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के नदियामि गांव का निवासी है। उसने खुद वायरल ऑडियो की पुष्टि की। गौतम ने बताया है कि विधायक मैथिली का जो ऑडियो वायरल हो रहा है, वह बिल्कुल सही है। 4 जुलाई की रात करीब 11 बजे विधायक का फोन आया था। लेकिन वे इतनी भड़की हुई थीं और कुछ भी सुनने या समझने को तैयार नहीं थीं। फोन उठाते ही वे चिल्लाने लगीं तो उन्होंने उनका रवैया रिकॉर्ड कर लिया। जबकि मैंने उन्हें कुछ नहीं कहा था और न ही उनके साथ कोई बदतमीजी की थी, फिर भी पता नहीं क्यों वे भड़कीं और इतना कुछ सुना दिया। इस व्यवहारक की वजह वे ही बता सकती हैं।

विज्ञापन

लापता युवक के परिवार से नहीं मिलने का मामला

बता दें कि विवाद की जड़ एक परिवार सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो है। अलीनगर के नदियामि गांव का एक युवक सुभाष चौपाल ने करीब 10-15 दिन पहले हैदराबाद से अपने गांव के लिए ट्रेन पकड़ी थी, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा, बल्कि रास्ते में से ही लापता हो गया। पिछले दिनों विधायक मैथिली ठाकुर अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आई थीं। उन्होंने कुछ लोगों से मिल कर उनकी समस्याएं भी जानी थी, लेकिन वे लापता युवक सुभाष चौपाल के पीड़ित परिवार से मिलने नहीं गईं और न ही उनकी मदद के लिए कोई प्रयास किया। गौतम झा पीड़ित परिवार के घर पहुंचा और उनका एक वीडियो बनाकर अपलोड कर दिया।

विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने विधायक मैथिली पर उठाए सवाल

वीडियो में गौतम झा ने विधायक मैथिली ठाकुर के साथ-साथ सांसदों की निष्क्रियता परसवाल उठाए। इसी वीडियो में पीड़ित परिवार की महिला ने रोते हुए मैथिली ठाकुर का नाम लिया और कहा कि बेटी समझकर हम सबने उनको वोट दिया था, लेकिन आज जब मुसीबत आई है तो वो हमारी मदद के लिए आगे नहीं आईं। गांव में आने के बावजूद वे हमसे मिलने तक नहीं आईं। इसी वीडियो को देख-सुन कर मैथिली ठाकुर भड़क गईं, क्योंकि वीडियो पर लोग कमेंट करते हुए विधायक मैथिली ठाकुर से सवाल पूछ रहे हैं। इसलिए उन्होंने गौतम झा को फोन करके अपनी भड़ास निकाली, जिसे गौतम झा ने रिकॉर्ड कर लिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ