'सीएम को देखने नहीं, मछली लेने आए थे', नीतीश कुमार के कार्यक्रम में मच गई लूट, वीडियो वायरल

Bihar Fish Loot : बिहार के सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम में मछलियों की लूट मच गई। इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग मछली लूटते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा माजरा?

Bihar Fish Loot

नीतीश कुमार के कार्यक्रम में सरकारी मछलियों की लूट।

विज्ञापन

Bihar Sarhasa Fish Loot : बिहार के सीएम नीतीश कुमार शुक्रवार को सरकारी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए सहरसा जिले आए थे। नीतीश कुमार के रवाना होते ही कार्यक्रम संपन्न हो गया और वहां मछली की लूट मच गई। लोगों ने जमकर उत्पात मचाया और बायो फ्लॉक तोड़कर सरकारी मछलियां लेकर चले गए और अधिकारी देखते ही रह गए। इसे लेकर कई वीडियो सामने आए हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहरसा दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले दिवारी स्थित मां विषहरी मंदिर का उद्घाटन किया और पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे अमरपुर पहुंचे, जहां अलग-अलग विभागों ने प्रदर्शनी लगाई थी, जिसका सीएम ने निरीक्षण किया। इसी प्रदर्शनी में मत्स्य विभाग द्वारा बायो फ्लॉक लगाया गया था, जिसमें ढेर सारी मछलियां तैर रही थीं।

विज्ञापन

सीएम के जाते ही मची अफरातफरी

विज्ञापन

निरीक्षण के बाद सीएम नीतीश कुमार पटना के लिए रवाना हो गए। उनके जाते ही वहां मछली लूटने को लेकर अफरातफरी मच गई और लोग मछली पर टूट पड़े, जिसमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल थे। सभी लोग मछली लूटने में जुट गए और उन्होंने बायो फ्लॉक के अंदर घुसकर पानी में जमकर मस्ती की। इस दौरान वहां मौजूद अधिकारी मूक दर्शक बनकर तमाशा देखते रहे।

विज्ञापन

लोग बोले- हेलीकॉप्टर देखने और मछली लेने आए थे 

इसे लेकर युवाओं ने कहा कि वे नीतीश कुमार को देखने नहीं, बल्कि मछली लेने आए थे। कुछ बच्चे बायो फ्लॉक के अंदर भी घुस गए और पानी में तैर रही मछलियां पकड़ीं। कुछ लोगों ने कहा कि वो सिर्फ हेलीकॉप्टर देखने और मछली लेने के लिए आए थे। कुछ लोगों ने इस घटना को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जोकि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ