Samadhan Yatra : आज दरभंगा में CM, इतने करोड़ की लागत से बने तारामंडल का किया उद्घाटन
Edited By Rakesh Choudhary

CM In Darbhanga
Edited By Rakesh Choudhary

CM In Darbhanga
Samadhan Yatra : गुरूवार को समाधान यात्रा के तहत नीतीश कुमार दरभंगा पहुंचे। यहां पर उन्होंने समाधान यात्रा की शुरुआत मनीगाछी प्रखंड के ब्रह्मपुरा भटपुरा पंचायत के वार्ड दो से की। इसी प्रखंड में स्थित महादलित बस्ती में सीएम ने लोगों से संवाद किया। इसके बाद सीएम ने कादिराबाद में बने फ्लोटिंग सोलर प्लांट का निरीक्षण किया। यह प्लांट तालाब पर बनाया गया है। पानी के ऊपर सोलर प्लेट तो पानी के अंदर मछली पालन हो रहा है। इसके बाद सीएम पॉलिटेक्निक परिसर पहुंचे जहां उन्होंने 88 करोड़ की लागत से बिहार के दूसरे तारामंडल का उद्घाटन किया।
इससे पहले झंझारपुर से पहुंचे मुख्यमंत्री का एनएच 57 पर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित यादव और बेनीपुर के विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी के नेतृत्व में राजद-जदयू कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यहां से आगे बढ़ने पर उप समाहर्ता पुष्पिता झा के नेतृत्व में बच्चियों ने स्वागत गान ‘आएल छत पाहुन’ प्रस्तुत किया।
इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार योजना के तहत 10 लोगों को पांच-पांच लाख का चेक, तलाकशुदा पांच महिलाओं को 25-25 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। अतंरजातीय विवाह करने वाले तीन लोगों को एक-एक लाख चेक दिया। दिव्यांग निभा कुमारी, अरविंद कुमार और पल्लवी कुमारी को एक-एक लाख का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री आवास योजना के सात लाभुकों को प्रथम चरण में 40-40 हजार का चेक दिया।
बिहार के जिस तारामंडल का सीएम ने उद्घाटन किया है, वह 88 करोड़ की लागत से बना है। आज से यह आम लोगों के लिए भी खुल गया है और लोग यहां आकर तारामंडल का आनंद उठा सकेंगे। इस तारामंडल को अमेरिका की टीम ने डिजाइन किया है। इसके अलावा सीएम ने 300 बेड के ऑडिटोरियम का भी उद्घाटन किया हैं। तारामंडल के अंदर एक साथ 150 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। तारामंडल का ट्रायल किया गया जो सफल रहा। साथ ही इसी भवन में 150 सीट के ऑडिटोरियम का निर्माण किया गया है जिसमें मनोरंजन के कई साधन है।
तारामंडल के उदघाटन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को एम्स निर्माण के स्थान बदलने पर अपनी मुहर लगा दी। उन्होंने कहा कि दरभंगा मेडिकल कालेज और अस्पताल डीएमसीएच परिसर से अलग जगह चिह्नित कर नया एम्स बनेगा। जगह कहां होगी, यह अभी तय नहीं है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: