Pankaj Mishra
Read More
Ashwini Chaobey Brother Death: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के भाई की मौत हो गई है। अश्विनी चौबे के छोटे भाई निर्मल चौबे की शुक्रवार की शाम मौत हो गई। निर्मल चौबे की मौत भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (JLNMCH) में हुई। अश्विनी चौबे के परिजनों ने आईसीयू में डॉक्टर के नहीं होने का आरोप लगाते हुए उनकी मौत का जिम्मेदार डॉक्टरों को ठहराया और आईसीयू में जमकर हंगामा किया।
हंगामा कर रहे लोगों ने अस्पताल अधीक्षक असीम कुमार दास को घेर लिया। मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। समझाने पर परिवार वाले नहीं माने। उनकी मांग पर दो डॉक्टरों को निलंबित कर दिया गया है।
और पढ़िए –मध्य प्रदेश के मुरैना में सुखोई और मिराज फाइटर आपस में टकराए, दोनों पायलट सुरक्षित
65 साल के निर्मल चौबे एयरफोर्स से रिटायर थे। शुक्रवार शाम अचनाक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। परिवार के मुताबिक अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, लेकिन आईसीयू में डॉक्टर मौजूद नहीं थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।